ठळक मुद्देदिल का दौरा, लक्षण और बचाव के उपायहार्ट अटैक से बचने के उपाय, 7 योगासन करें हार्ट रहेगा स्वस्थयोगा करने से हार्ट को होंगे ये फायदे, दिल को स्वस्थ की एक्सरसाइज
1) ताड़ासनइससे फेफड़ों की क्षमता में सुधार होता है और उन्हें मजबूती मिलती है। यह गर्भावस्था के प्रारंभिक चरण के दौरान भी फायदेमंद है। ब्रीदिंग टेक्निक से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
2) त्रिकोणासनइससे ना केवल ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है बल्कि ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है और कब्ज से भी राहत मिलती है। इसे गर्भावस्था में भी ट्राई किया जा सकता है।
3) एकपद राजकपोतासनइस आसन को करने से पीठ के निचले हिस्से के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। यह रक्त के प्रवाह को तेज करता है और इस तरह आंतरिक अंगों को भी उत्तेजित करता है।
4) सर्वांगासनइससे पूरे शरीर के कामकाज में सुधार होता है और यह श्वसन प्रणाली की कार्यप्रणाली को भी नियंत्रित करता है। यह ऑक्सीजन और रक्त की आपूर्ति बढ़ाकर रीढ़ की हड्डी का पोषण करता है।
5) उष्ट्रासनवरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बेहतर मुद्रा है। इससे ऑक्सीजन के परिसंचरण में मदद मिलती है और गर्भाशय में रक्त का प्रवाह बढ़ता है। सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए उपयोगी है।
6) शशांकासनइससे शरीर के ऊपरी हिस्से को स्ट्रेच मिलता है और चिंता से राहत मिलती है। यह आपको शांत रखता है और शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार करता है।
7) मूर्धानासनइससे हार्मोनल असंतुलन से राहत मिलती है और यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर आपके चेहरे पर ग्लो लाता है और आपको जवां रखता है।