लाइव न्यूज़ :

सुबह नाश्ते में ढोक‍ला खाने से होते हैं ये 4 बड़े फायदे, वजन कम करने वाले ध्यान दें

By उस्मान | Updated: March 8, 2018 07:32 IST

अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो नाश्ते के लिए इससे आपके लिए डिश कुछ नहीं है।

Open in App

गुजराती डिश ढोक‍ला खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही इसके स्वास्थ्य लाभ होते हैं।नाश्‍ते में खमण ढोक‍ला खाने से वजन कम होता है। आपको बता दें कि ढोक‍ला में फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। ढोक‍ला बनाने की विधि और उसमें शामिल किए जाने वाले सामग्रियों की वजह से ये सेहत के लिए बैलेंस डाइट ब्रेकफास्‍ट है। 

यह भी पढ़ें- सुबह सिर्फ एक मुठ्ठी किशमिश खाएं, इस खतरनाक बीमारी की हो जाएगी छुट्टी

1) फाइबर का बेहतर स्रोत

ढोक‍ला में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. ढोकला खाने से आपके शरीर में नए सेल्स बनते हैं। क्योंकि ढोकला ज्यादातर बेसन से बनता है। इसलिए इसमें काफी मात्रा में फाइबर और आयरन होता है। 

2) वजन कम करने वालों के लिए बेहतर

100 ग्राम ढोकला में 160 कैलोरी होती है क्योंकि इसे स्टीम करके बनाया जाता है तेल से नहीं।इसलिए अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट डिश है।

3) खमीरी भोजन

इसके अलावा ढ़ोकला को खमीरी भोजन भी कहा जाता है। इसे बनाने के लिए आटा पहले ही भीगा कर छोड़ दिया जाता है जिससे कि उसमें खमीर पैदा हो सके। ऐसे खमीर वाला भोजन मोटापा कम करने में मदद करता है। 

यह भी पढ़ें- रोजाना सुबह नाश्ते में पोहा खानें के इन 5 फायदों को जरूर जानें

4) डायबिटिज मरीजों के लिए भी बेहतर

आटा मिला होने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। दाल होने की वजह इस डिश में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है। ढोकला में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर डिश है। 

ऐसे बनाएं ढोकला

जरूरी सामग्रीबेसन - 100 ग्राम नमक 1 छोटा चम्मच तेल 2 छोटे चम्मच चीनी1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा1 / 3 छोटा चम्मच पानी3 / 4 कप तड़के के लिए तेल2 छोटे चम्मच राई1 / 2 छोटे चम्मच करी पत्ता10 - 12 चीनी2 छोटे चम्मच हरी मिर्च नारियल तेल हरा धनिया

बनाने की विधि ढोकला बनाने के लिए बेसन में चीनी, आधा कप पानी डालकर घोल बना लें। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ढोकला स्टेंड में पानी गर्म करिए और पेस्ट डालने वाले बर्तन में तेल लगाएं। बेसन के घोल में नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर मिलाएं और इसके बाद बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छे से फेंटे। अब स्टेंड के बर्तन में ढोकला का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर अच्छे से पका लीजिए। ढोकला अच्छे से पक जाए तो इसे निकाल लें। इसके बाद तड़का लगाने के लिए पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और उसमें राई डालें। इसके बाद इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च को डालकर हल्का सा भून लें। भूनने के बाद इसमें 2 चम्मच पानी और चीनी डाल लें और पकने दें।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए