लाइव न्यूज़ :

यूपी: पुलिस हिरासत में मारे गये गैंगस्टर अतीक अहमद के वकील को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 30, 2023 10:36 IST

यूपी की एसटीएफ ने पुलिस की हिरासत में सरेआम गोलियों से भून दिये गये बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के वकील को विजय मिश्रा को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल हयात लिगेसी के बाहर से गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी एसटीएफ ने अतीक अहमद के वकील को विजय मिश्रा को लखनऊ से किया गिरफ्तार यूपी पुलिस की मानें तो उमेश पाल की हत्या वकील विजय मिश्रा ने अतीक गैंग के लिए मुखबिरी की वकील विजय मिश्रा ने उमेश पाल की हत्या से पूर्व शूटरों को उसके लोकेशन की जानकारी दी

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में सरेआम गोलियों से भून दिये गये बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के वकील को विजय मिश्रा को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वकील विजय मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि प्रयागराज में पूर्व बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में वकील विजय मिश्रा की भी कथिततौर पर बड़ा रोल है।

यूपी पुलिस की मानें तो उमेश पाल की हत्या वकील विजय मिश्रा ने अतीक गैंग के लिए मुखबिर की भूमिका निभाई और उन्होंने हत्या से पूर्व शूटरों को उमेश पाल के लोकेशन की जानकारी दी थी। खबरों के अनुसार एसटीएफ ने वकील विजय मिश्रा को शनिवार देर रात लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल हयात लिगेसी के बाहर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि अतीक का केस लड़ने वाले वकील विजय मिश्रा प्रयागराज में एक व्यवसायी से जबरन वसूली की कोशिश कर रहे थे और इस संबंध में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खबरों के अनुसार वकील विजय मिश्रा पर व्यापारी से 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है और प्रयागराज के अतरसुइया थाने में वकील मिश्रा के खिलाफ रंगदारी के केस में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर अतीक अहमद की हत्या के बाद प्लाइवुड व्यापारी मोहम्मद सईद ने अतरसुइया थाने में वकील विजय मिश्रा पर जबरन 3 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। व्यापारी मोहम्मद सईद का कहना है कि वकील विजय मिश्रा ने उसे पैसे न देने की एवज में जान से मारे जाने की धमकी दी।

मालूम हो कि वकील विजय मिश्रा के मुवक्किल अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को तीन बदमाशों ने प्रयागराज के अस्पताल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। गैंगस्टर अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी थे। प्रयागराज की कोर्ट अतीक और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल अपहरण के केस में उम्रकैद की सजा सुना चुकी थी।

यूपी पुलिस का कहना है कि अतीक की हत्या के बाद से उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और गुडडू मुस्लिम उसके गैंग की कमान संभाले अब भी रंगदारी और फिरौती का कारोबार चला रहे हैं।

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेशPrayagraj STFप्रयागराजक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज