लाइव न्यूज़ :

UP Encounter: संजीव जीवा-मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर शाहरुख पठान को मार गिराया, .30 एमएम पिस्टल बरेटा, .32 एमएम रिवाल्वर, 9 एमएम देसी पिस्तौल, बिना नंबर कार और 65 कारतूस 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2025 15:39 IST

UP Encounter: पठान मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरनगर के खलापार के निवासी शाहरुख पठान के रूप में हुई है।यश के मुताबिक पठान संजीव जीवा गिरोह का शार्प शूटर था।संजीव जीवा की लखनऊ में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने सोमवार को मुजफ्फरनगर जिले में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात माफिया संजीव जीवा गिरोह के एक शार्प शूटर को मार गिराया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था/एसटीएफ) अमिताभ यश ने लखनऊ में जारी एक बयान में कहा कि एसटीएफ की मेरठ इकाई की टीम ने आज सुबह मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद एक शातिर शूटर को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान मुजफ्फरनगर के खलापार के निवासी शाहरुख पठान के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पठान मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यश के मुताबिक पठान संजीव जीवा गिरोह का शार्प शूटर था। करीब दो साल पहले संजीव जीवा की लखनऊ में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

एसटीएफ के मुताबिक, शाहरुख पठान के पास से .30 एमएम पिस्टल बरेटा, .32 एमएम रिवाल्वर आर्डिनेंस. नौ एमएम देसी पिस्तौल, बिना नंबर वाली कार और 65 कारतूस बरामद किए गए हैं। पठान पर मुजफ्फरनगर, संभल और हरिद्वार में हत्या और रंगदारी के छह से अधिक मामले दर्ज हैं।

एसटीएफ के बयान के अनुसार, ‘‘पठान ने 2015 में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत में आसिफ जायदा नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में गिरफ्तार होने के पश्चात जेल में रहने के दौरान वह संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी (दिवंगत बाहुबली पूर्व विधायक) के संपर्क में भी आ गया।’’

इसमें कहा गया, ‘‘वह संजीव जीवा के लिए काम करने लगा। कुछ दिन जेल में रहने के पश्चात शाहरुख सिविल लाइन मुजफ्फरनगर से 2016 में फरार हो गया।’’ बयान में कहा गया कि फरार रहने के दौरान जीवा के कहने पर शाहरुख पठान ने 2017 में हरिद्वार के कंबल व्यापारी गोल्डी की हत्या कर दी थी।

इसके अलावा इसी दौरान कोतवाली मुजफ्फरनगर क्षेत्र में आसिफ जायदा हत्याकांड के गवाह जायदा के पिता की हत्या कर दी। बयान के अनुसार इस हत्या के बाद पठान की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया और पुनः उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

इसमें कहा गया कि गोल्डी हत्याकांड में संजीव जीवा के अलावा उसे भी उम्र क़ैद की सजा हुई थी और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर आया था। एसटीएफ ने बताया, ‘‘करीब छह माह पूर्व जमानत पर बाहर आने के बाद पठान हत्या के मुकदमों के गवाही देने वालों को धमकाने लगा।

संभल में उसके खिलाफ धमकी देने और हत्या के प्रयास के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें यह वांछित था और पुलिस तलाश कर रही थी।’’ इसने बताया कि सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहरुख पठान का नेटवर्क उत्तराखंड से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में फैला हुआ था और वह भाड़े पर हत्या से लेकर रंगदारी, वसूली जैसी गतिविधियों में लिप्त था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये