लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर से तीन छात्राएं लापता, उत्तराखंड के ऋषिकेश से सकुशल बरामद, जानिए छात्राओं ने पुलिस से क्या कहा...

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:28 IST

शाहजहांपुर में घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं तीन नाबालिग छात्राएं कथित रूप से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवीण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने रात में ही तीन दलों का गठन किया था।22 फरवरी को कांट थाना क्षेत्र ये दो बच्चियां लापता हो गई थीं।पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के स्कूल की एक छात्रा का शव अधजली हालत में नग्न अवस्था में हाईवे के किनारे पड़ी मिली थी।

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले में रहस्यमय ढंग से लापता हुई तीन छात्राएं उत्तराखंड के ऋषिकेश से सकुशल मिल गई हैं। शुरुआती पूछताछ में छात्राओं ने पुलिस को बताया कि वे अपना करियर बनाने के लिये घर से निकली थीं।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने मंगलवार को बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार भेजी गई टीम को तीनों छात्राएं ऋषिकेश में मिलीं। पुलिस के साथ बच्चियों के परिजन भी गए थे, जिन्होंने उनकी पहचान की। उन्होंने बताया कि बच्चियों ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वे अपने दम पर कुछ बनना चाहती थीं, इसीलिए घर से निकली थीं।

ट्रेन नहीं मिलने पर वे बस से हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंचीं और एक होटल में कमरा लेकर रात में रुकी थीं। आनंद ने बताया कि छात्राओं के लापता होने पर सोमवार रात में ही उनके दोस्तों से पूछताछ की गई। कुछ सुराग मिलने पर एक पुलिस दल को परिजनों के साथ हरिद्वार रवाना किया गया था जिसने आज शाम छात्राओं को ऋषिकेश से बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ऋषिकेश से तीनों छात्राओं को लेकर शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गया है। उल्लेखनीय है कि शहर के सदर बाजार थाना अंतर्गत अलग-अलग मोहल्ले में रहने वाली तीन छात्राएं सोमवार को स्कूल जाने के लिए निकलने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। उनमें से दो छात्राएं 15 वर्ष की तथा एक 10 वर्ष की है। वे लड़कियां शहर के ही आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं।

तीनों सोमवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं। उनमें से दो छात्राएं अपने साथ 2,500 और 3,700 रुपए और कपड़े लेकर गई हैं। अधिकारी ने बताया कि जब परिजनों ने कपड़ों के बारे में पूछा तो छात्राओं ने कहा कि स्कूल में कार्यक्रम है इसलिए कपड़े ले जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर तीन बजे तक जब वे घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने देर रात थाना सदर बाजार में छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज करायी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तराखण्डउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?