लाइव न्यूज़ :

आरएएस भर्ती परीक्षा पेपर लीकः करोड़ों का मामला, 'मास्टरमाइंड' अमृत लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जयपुर ले जा रहे थे आगरा के पास मृत्यु, परिवार ने कहा- जहर दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2025 19:12 IST

RAS recruitment exam paper leak: राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने जुलाई 2014 में पेपर लीक मामले में अमृत लाल (55) को अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकरौली में एक कॉलेज व्याख्याता था और बाद में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।मीणा को वाराणसी के सिगारा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हिंडौन के जिला अस्पताल पहुंचे जहां अमृतलाल को मृत घोषित कर दिया गया।

जयपुरः राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) भर्ती परीक्षा-2013 पेपर लीक प्रकरण के कथित 'मास्टरमाइंड' की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी अमृत लाल मीणा की उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जयपुर लाए जाने के दौरान मौत हो गई। राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने जुलाई 2014 में पेपर लीक मामले में अमृत लाल (55) को अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया था। वह करौली में एक कॉलेज व्याख्याता था और बाद में उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

करौली जिले के नादौती थाने के प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि मीणा के परिवार के सदस्यों को आरके सिंह नामक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि मीणा को वाराणसी के सिगारा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सदस्य वहां गए और 24 अगस्त को उसे एम्बुलेंस से जयपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में आगरा के पास उसकी मृत्यु हो गई।

थाना प्रभारी ने कहा, "परिवार के सदस्य फिर हिंडौन के जिला अस्पताल पहुंचे जहां अमृतलाल को मृत घोषित कर दिया गया। उसी दिन एक मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया।" उन्होंने बताया कि परिवार ने नादौती थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि मीणा को जहर दिया गया था।

पुलिस ने 'जीरो' प्राथमिकी दर्ज कर उसे उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सिगारा थाने भेजा है क्योंकि घटना उसी थाने के अधिकार क्षेत्र में आती है। आरोपी आरके सिंह का पेपर लीक रैकेट से पुराना नाता है। उसे पेपर लीक मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

आरोप है कि आरके सिंह ने अमृत लाल मीणा को पेपर मुहैया कराया था और फिर उसने इसे कई उम्मीदवारों को लाखों रुपये में बेच दिया। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस 2013 भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद इसकी जांच एसओजी को सौंपी गई थी। बाद में यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

टॅग्स :राजस्थानआगराजयपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी