लाइव न्यूज़ :

बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस ने किया देह व्यापार के एक नेटवर्क का भंडाफोड़, होटल में बाहर से होती थी लड़कियों की सप्लाई

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2026 20:31 IST

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और होटल में छापेमारी की गई.

Open in App

पटना: बिहार में खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में होटल मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की यह कार्रवाई 15 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस के द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि महेशखूंट चौक स्थित मोर्या होटल में बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर कमरे उपलब्ध कराए जाते थे और वहां कथित तौर पर अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था. 

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और होटल में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल मालिक सुरेन्द्र चौरसिया, होटल संचालक मुश्तकीर और एक अन्य युवक आदेश राज को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार आदेश राज को एक नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेशखूंट निवासी 54 वर्षीय सुरेन्द्र चौरसिया, उनके 20 वर्षीय पुत्र मुश्तकीर तथा परबत्ता थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी 19 वर्षीय आदेश राज के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में महेशखूंट थाना कांड संख्या 83/26 दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभ्रम की राजनीति छोड़ें, पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल गांधी?, संजय मयूख ने कहा- कांग्रेस ने एक बार फिर 22 लाख छात्रों के भविष्य से ऊपर राजनीति को चुना

भारतबिहार के मधुबनी जिले में ग्रामीणों के डर से तालाब में कूदे प्रेमी जोड़े, डूबने से युवक की मौत, रात करीब 10 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने गांव के एक बगीचे में पहुंचा था

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

क्राइम अलर्टबिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार ने भ्रष्टाचार से अर्जित कर ली अकूत संपत्ति, रेड के दौरान मिला 40 लाख रुपये कैश

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टबहन की सहेली को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण?, स्कूल संचालक सरोज महतो ने किया हैवानियत, अश्लील फोटो बनाकर कई महीने तक रेप?

क्राइम अलर्टVIDEO: नासिक की ज्वेलरी शॉप में हथियारबंद 6 लुटेरों का धावा, बहादुर महिला दुकानदार ने किया मुकाबला, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टपति गोपी सिंह यादव ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी रोली देवी को बुरी तरह पीटा, गर्भपात के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत?, 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस से कहा-गर्भपात की गोलियां जबरदस्ती खिलाई?

क्राइम अलर्ट650 अंकों की उम्मीद और जिंदगी का अंत; राजस्थान में NEET परीक्षार्थी की खुदकुशी, पिता का छलका दर्द