लाइव न्यूज़ :

नई दिल्लीः एसी का काम करने वाले 3 कारीगर घर के अंदर मिले मृत, एक की हालत गंभीर, दम घुटने से गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2025 17:23 IST

New Delhi: पुलिस के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसका भाई फोन नहीं उठा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।मकान में चारों व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिले। तीनों की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

New Delhi: दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में वातानुकूलन उपकरणों (एसी) का काम करने वाले तीन कारीगर एक घर के अंदर मृत मिले, जबकि एक अन्य अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसका भाई फोन नहीं उठा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

इसने बताया कि एक कमरे वाले मकान में चारों व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिले। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें डॉ. आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया।’’ चौथे व्यक्ति की पहचान हसीब के रूप में हुई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस को सूचना देने वाले भलस्वा डेयरी के निवासी जिशान ने बताया कि उसके रिश्तेदार इमरान उर्फ सलमान और मोहसिन भी कमरे के अंदर मौजूद लोगों में थे। तीसरे मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि चारों एसी कारीगर थे और साथ में रहते थे। तीनों की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा