लाइव न्यूज़ :

पारस अस्पताल में घुसकर हत्या और वैशाली में बच्ची गायिका की हत्या?, सीएम नीतीश को ध्यान देना होगा, चिराग पासवान ने कहा-लीपापोती कर अधिकारी भाग रहे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 19, 2025 16:12 IST

बच्ची गायिका की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि थाना स्तर के अधिकारियों को हटाने से कुछ नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देहमारी सरकार हो या किसी और की, अपराध को ऐसे मैनेज नहीं किया जा सकता।आप आरोप नहीं लगा रहे आप लीपापोती कर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। राज्य सरकार को सुनिश्चित करना होगा कि बिहार की जनता में सुरक्षा का भाव आए।

पटनाःबिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से जिम्मेदारी निभाने की मांग करते हुए वैशाली में एक बच्ची की हत्या का जिक्र कर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा है कि सरकार और पुलिस को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, अन्यथा अपराध की घटनाओं पर लगाम नहीं लगेगी। चिराग पासवान ने कहा कि हर किसी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। चाहे हमारी सरकार हो या किसी और की, अपराध को ऐसे मैनेज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब सौगात लेकर आ रहे हैं तो उनकी प्राथमिकताएं अलग हैं। वे बिहार को एक विकसित राज्य बनाने की सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। जहां तक कानून-व्यवस्था की बात है तो ये सभी जानते हैं कि ये राज्य सरकार का विषय है। ऐसे में प्रधानमंत्री को चिंता नहीं है, यह कहना जायज नहीं है।

जिस तरीके से हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, जिस तरीके से पारस अस्पताल में घुसकर हत्या की गई इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता है। चिराग पासवान ने कहा कि हकीकत ये है कि एक भी घटना होती है तो प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी होगी। एडीजी इस प्रकार की बात कतई नहीं कह सकते हैं कि बरसात से पहले इस प्रकार की घटनाएं होती हैं।

आप अन्नदाता पर इस प्रकार का आरोप लगा रहे हैं? आप आरोप नहीं लगा रहे आप लीपापोती कर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। राज्य सरकार को सुनिश्चित करना होगा कि बिहार की जनता में सुरक्षा का भाव आए। साथ ही उन्होंने वैशाली में एक बच्ची गायिका की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि थाना स्तर के अधिकारियों को हटाने से कुछ नहीं होगा।

बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा चिराग ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बैठकें करने से कोई फायदा नहीं होगा जब ठोस परिणाम न ही निकलें तो। साथ ही उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि रोजगार देना अच्छी बात है, लेकिन डर है कि कहीं रोजगार के बदले जमीन लिखवाने की मांग न हो जाए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला