लाइव न्यूज़ :

ट्यूशन और कोचिंग पढ़ने जा रह थे छात्र, ट्रक और ऑटो में टक्कर, तीन छात्रों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2021 16:50 IST

बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर हादसा हुआ. मोहनपुर गांव के ऋतिक कुमार (15) मनीष कुमार उर्फ चीकू (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देसात लोगों का खड़गपुर अस्पताल ले जाया गया.घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गया.सोनाली कुमारी (13) केशव कुमार (20) की मौत इलाज के क्रम में हो गई.

पटनाः बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर नजरी के समीप एक ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार हुई टक्कर में तीन छात्रों सहित ऑटो चालक की मौत हो गई. वहीं ऑटो में बैठे हुए छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

 

घटना उसवक्त घटी है, जब छात्र-छात्राओं से भरे हुए ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादस के आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह ऑटो पर सवार होकर 10 छात्र छात्राएं ट्यूशन और कोचिंग में पढ़ने के लिए गंगटा के मोहनपुर से खड़गपुर जा रहे थे. इसी दौरान नजरी गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी.

इस घटना में मोहनपुर गांव के ऋतिक कुमार (15) मनीष कुमार उर्फ चीकू (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि सात लोगों का खड़गपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मोहनपुर गांव के सोनाली कुमारी (13) केशव कुमार (20) की मौत इलाज के क्रम में हो गई. मनीष कुमार उर्फ चीकू आटो चालक है.

ट्रक और ऑटो की टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गया. जबकि आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. इसके बाद खड़गपुर और गंगटा थाना की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है.

मृत छात्र-छात्राएं गंगटा इलाके के चंदनपुरा एवं रायपुरा गांव के आसपास के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं. हवेली खड़गपुर के एसडीपीओ राकेश कुमार के अनुसारट्रक एवं ऑटो आमने सामने टकराई है. इसमें चार की मौत हुई है. घटनास्थल पर गंगटा थाना की पुलिस कैम्प कर रही है. फिलहाल घटना के कारणों का  पता नहीं चला है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई