लाइव न्यूज़ :

छेड़खानी के आरोप में जेल से जमानत पर छूटे शख्स की गला रेत कर हुई हत्या, मौका-ए-वारदात से शराब की बोतल हुई बरामद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 9, 2022 16:28 IST

ट्रैक्टर चलाने वाला श्रवण लगभग 11 महीने पहले गांव की ही एक युवती से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। करीब 20 दिन जेल में रहने के बाद वह जमानत पर छूट गया था।

Open in App
ठळक मुद्देलोटूबीर में मृत पाया गया 22 साल का श्रवण राजभर बीएचयू के पास रमना रहने वाला थापुलिस को जांच में श्रवण के शव के पास से शराब की खाली बोलत और ग्लास मिला हैपुलिस ने बताया कि श्रवण की हत्या चाकू से की गई, उसके गले और पेट पर चाकू के कई वार थे

वाराणसी: काशी हिंदू यूनिवर्सिटी के समीप लंका थाना स्थित रमना के एक 22 साल के शख्स की कुछ अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मंगलवार की आधी रात युवक का शव उसके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित लौटूबीर इलाके में झाड़ियों में फेंका मिला।

युवक का शव मिलने के बाद स्थानीय नागरिकों ने फौरन लंका पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को जांच में शव के पास से शराब की बोलत और ग्लास मिला है।

जानकारी के मुताबिक मृतक श्रवण राजभर रमना रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि श्रवण की हत्या चाकू से की गई है। उसके गले और पेट पर चाकू से कई वार किए गए थे।

घटना के बाद श्रवण के परिजनों ने बताया कि वह 11 महीने पहले छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार हुआ था और जेल में भी रहकर आया है। वारदात के बारे में पुलिस ने रमना के ही एक युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

श्रवण के परिजनों ने श्रवण की हत्या के लिए छेड़खानी की पुरानी घटना और रंजिश को कारण बताया है। वहीं पुलिस के शक के घेरे में श्रवण के दोस्त भी हैं।

मामले में जानकतारी देते हुए एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तफ्तीश के लिए पुलिस की 2 टीमें लगाई गई हैं। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और रमना के ही एक युवक से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि वह युवक आखिरी बार श्रवण राजभर के साथ देखा गया था। शव का पोस्टमार्टम हो रहा है और वारदात का खुलासा जल्द ही खुलासा होगा और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

जानकारी के अनुसार लंका थाना के रमना निवासी मुन्नालाल राजभर के 2 लड़कों और 4 लड़कियों में श्रवण पांचवें नंबर पर था। ट्रैक्टर चलाने वाला श्रवण लगभग 11 महीने पहले गांव की ही एक युवती से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

करीब 20 दिन जेल में रहने के बाद वह जमानत पर छूट गया था। श्रवण के छोटे भाई छोटू राजभर ने बताया कि भैया देर शाम घर आया था। मां तारा देवी को पैसा देकर वह कहा था कि खाना बनाओ। मैं थोड़ी देर में वापस आ रहा हूं। रात 1 बजे के बाद पुलिस से सूचना मिली कि श्रवण भैया की लौटूबीर इलाके में हत्या कर दी गई है।

मृतक श्रवण के भाई छोटू ने बताया कि हम लोग भागकर घटना वाली जगह पहुंचे तो देखा कि श्रवण का गला रेता था और उसके पेट पर भी कई जगह चाकू से वार किया गया था।

लग रहा था कि श्रवण और चार-पांच अन्य लोग साथ में बैठ कर शराब पिये और फिर उसकी हत्या की गई है। गांव की जिस लड़की के परिवार वालों ने श्रवण के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था उन्होंने भी उसे देख लेने की धमकी दी थी।

टॅग्स :क्राइमवाराणसीहत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर