लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कुत्ते को मारी गोली, घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार...

By संदीप दाहिमा | Updated: July 5, 2025 16:43 IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गली के एक कुत्ते को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: कुत्ते को मारी गोली, घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार...

Man Fires 5 Bullets at Stray Dog: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गली के एक कुत्ते को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। नजीबाबाद के क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि सावित्री एन्क्लेव निवासी सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता राजवीर सिंह ने शुक्रवार शाम को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कॉलोनी में घूम रहे एक कुत्ते को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोली लगने से कुत्ता की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी रिवॉल्वर जब्त कर ली गई। इस बीच, ‘एनिमल फ्रेंड्स क्लब’ की सदस्य अनुराधा माथुर और ज्योति शर्मा ने आरोपी का शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की मांग की और कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हाथ में रिवॉल्वर लहराते और कुत्ते को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। आरोपी के पड़ोसी डॉ. एलएस बिष्ट और राजकुमार कालरा के मुताबिक, कुत्ता आरोपी के घर के ही बाहर बैठता था। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि आरोपी ने कुत्ते का पीछा कर उसे कथित तौर पर पांच गोलियां मारी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियोउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?