लाइव न्यूज़ :

मालेगांवः 4 साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या, परिजन बोले- आरोपी को फांसी पर लटकाओ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2025 20:40 IST

Malegaon: मालेगांव जनरल अस्पताल में एकत्र हुए बच्ची के परिजनों ने मांग की कि आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए और सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाए।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।मांग पूरी होने तक पार्थिव शरीर लेने और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

Malegaon:महाराष्ट्र में नासिक जिले के मालेगांव में चार साल की बच्ची से कथित बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने सोमवार को सड़क जाम करके अपराधी को मृत्यु दंड दिये जाने की मांग स्वीकार किए जाने तक शव लेने से इनकार कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को डोंगराले गांव में इस बच्ची से बलात्कार किया गया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मालेगांव जनरल अस्पताल में एकत्र हुए बच्ची के परिजनों ने मांग की कि आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए और उसे सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाए। अधिकारी ने बताया,‘‘उन्होंने (परिजनों ने) अपनी मांग पूरी होने तक पार्थिव शरीर लेने और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

इससे इलाके में कुछ देर के लिए तनाव फैल गया क्योंकि कई लोगों ने ‘मोसम’ पुल पर रास्ता जाम कर दिया। लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को एक ज्ञापन भी सौंपा।’’ महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीNashik Policeमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतबारामती विधानसभा क्षेत्र उपचुनावः 121528 वोट से आगे सुनेत्रा पवार?, कहा-अजित पवार के प्रति विश्वास, प्यार और दादा के प्रति संवेदना, वीडियो

भारतBaramati and Rahuri By-Election Result: 36218 वोट से सुनेत्रा पवार और राहुरी में अक्षय करदिले 29675 वोट से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

क्राइम अलर्टछापेमारी कर 21 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला, 450 से ज्यादा ऑर्केस्ट्रा सेंटरों को किया स्कैन, बांग्लादेशी पासपोर्ट और कई आपत्तिजनक दस्तावेज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

क्राइम अलर्टआरोपी ने उसे खेलते समय हाथ पकड़कर खींचा और खेत में ले गया: बिहार के बेगूसराय जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से किया गया दुष्कर्म

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना में पूर्व मंत्री के घर के पास मिला एक नाबालिग लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी

क्राइम अलर्टGaya Rape Case: ट्रेन की चैन खींच, जबरन युवती को उतारा नीचे; जबरन किया गैंग रेप

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का