बिहार की राजधानी पटना में पूर्व मंत्री के घर के पास मिला एक नाबालिग लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2026 16:34 IST2026-05-03T16:34:58+5:302026-05-03T16:34:58+5:30

मृतका की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।

The body of a minor girl was found near a former minister's residence in Patna, the capital of Bihar; the police have launched an investigation | बिहार की राजधानी पटना में पूर्व मंत्री के घर के पास मिला एक नाबालिग लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी

बिहार की राजधानी पटना में पूर्व मंत्री के घर के पास मिला एक नाबालिग लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी

Highlightsघटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचीलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैमृतका की पहचान के लिए पुलिस कर रही है छानबीन

पटना:बिहार की राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के ललित भवन से सटे लिंक पथ में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्व मंत्री जमा खान के सरकारी आवास के चार दिवारी से सटे एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। लड़की के गले पर मिले निशानों के आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

 स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय सुनसान स्थान पर एक किशोरी का शव देखा गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव के गले पर स्पष्ट निशान पाए गए हैं। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस फिलहाल मृतका की पहचान करने में लगी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। जिससे घटना के पीछे के कारणों और आरोपियों तक पहुंचा जा सके। 

सचिवालय एसडीपीओ 2 साकेत कुमार ने बताया कि एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दूसरी जगह वारदात को अंजाम देने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। फिलहाल इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Web Title: The body of a minor girl was found near a former minister's residence in Patna, the capital of Bihar; the police have launched an investigation

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे