आरोपी ने उसे खेलते समय हाथ पकड़कर खींचा और खेत में ले गया: बिहार के बेगूसराय जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से किया गया दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2026 16:40 IST2026-05-03T16:40:51+5:302026-05-03T16:40:51+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची शनिवार दोपहर अपने घर से महज 200 मीटर की दूरी पर खेलने के लिए निकली थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी, तो वह बदहवास होकर रो रही थी और लहूलुहान स्थिति में थी। बच्ची ने रोते हुए अपने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई और आरोपी लड़के के बारे में बताया। 

The accused grabbed her by the hand while she was playing, dragged her into a field, and raped her: A 5-year-old innocent girl was raped in the Begusarai district of Bihar | आरोपी ने उसे खेलते समय हाथ पकड़कर खींचा और खेत में ले गया: बिहार के बेगूसराय जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से किया गया दुष्कर्म

आरोपी ने उसे खेलते समय हाथ पकड़कर खींचा और खेत में ले गया: बिहार के बेगूसराय जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से किया गया दुष्कर्म

Highlightsशनिवार दोपहर हुई इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और भारी आक्रोश व्याप्त हैग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन से गुहार लगाईबच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया

पटना: बिहार में बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया गया। नाबालिग आरोपी ने उसे खेलते समय हाथ पकड़कर खींचा और साथ में खेत ले गया। जहां उसके साथ दरिंदगी की हद पार कर दी। शनिवार दोपहर हुई इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची शनिवार दोपहर अपने घर से महज 200 मीटर की दूरी पर खेलने के लिए निकली थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी, तो वह बदहवास होकर रो रही थी और लहूलुहान स्थिति में थी। बच्ची ने रोते हुए अपने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई और आरोपी लड़के के बारे में बताया। 

बच्ची की मां के अनुसार, जब परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसकी मां ने उसे घर में छिपाकर बचाने का प्रयास किया, जिससे मामले में और अधिक उत्तेजना फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहाँ देर रात उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। 

वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को अपने हिरासत में ले लिया है और उसका भी मेडिकल चेकअप कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी कृष्ण कुमार स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिसने मक्के के खेत से महत्वपूर्ण नमूने और साक्ष्य एकत्र किए हैं। 

वहीं, इस घिनौनी वारदात के बाद से बेगूसराय के स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। लोग नाबालिग आरोपियों द्वारा बढ़ते अपराधों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। 

फिलहाल, पूरे गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। मामले की गहन पड़ताल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Web Title: The accused grabbed her by the hand while she was playing, dragged her into a field, and raped her: A 5-year-old innocent girl was raped in the Begusarai district of Bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे