लाइव न्यूज़ :

महानंदा नाव हादसाः मृतकों की संख्या बढ़कर 9, दो बिहार और 7 बंगाल के

By भाषा | Updated: October 5, 2019 13:00 IST

मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने बताया कि बचाव टीम ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चंचल इलाके से शनिवार सुबह पांच और शव नदी से बाहर निकाले।

Open in App
ठळक मुद्देराजौरिया ने बताया कि नौ मृतकों में से दो बिहार के निवासी थे जबकि सात पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मी बचाव एवं तलाश अभियान चला रहे हैं।

पश्चिम बंगाल और बिहार की सीमा के पास महानंदा नदी में नाव हादसे में पांच और लोगों के शव मिलने के साथ ही मरने वालों की संख्या शनिवार को नौ हो गई।

मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने बताया कि बचाव टीम ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चंचल इलाके से शनिवार सुबह पांच और शव नदी से बाहर निकाले। राजौरिया ने बताया कि नौ मृतकों में से दो बिहार के निवासी थे जबकि सात पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मी बचाव एवं तलाश अभियान चला रहे हैं। एसपी ने कहा कि बृहस्पतिवार को डूबी नाव का शनिवार सुबह तक भी नहीं पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया, “नाविक घटना के बाद से ही फरार है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।” मालदा के जिला मजिस्ट्रेट कौशिक भट्टाचार्य ने कहा कि नौ लोगों को बचाने के बाद, उन्हें मालदा जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक नाव जिसमें करीब 80 लोग सवार थे, गुरुवार को नदी में पलट गई थी।

बिहार के बरसोई के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार ने कहा था, “पहली नजर में, यह नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने का मामला लगता है। नाव में 40 यात्रियों की जगह थी, लेकिन उसमें लगभग दोगुने लोग सवार थे।” उन्होंने कहा, “नाव में सवार अधिकतर लोग या तो तैर कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे या प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बचाया।

करीब दो दर्जन लोगों का पता लगाना अब भी बाकी है... इस काम के लिए पेशेवर तैराकों को लगाया गया है।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली