लाइव न्यूज़ :

400 रुपये के लिए आदिवासी युवक की चाकू मार कर हत्या, एटीएम और पर्स पर हुआ था झगड़ा

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 10, 2020 21:00 IST

मामला चन्दननगर थाना क्षेत्र का है. यहाँ रहने वाला धनसिंह उर्फ इंदरसिंह पिता सेकड़िया निवासी अलीराजपुर को परिचितों ने फोन कर दाल मिल के पास बुलाया. जहां रास्ते में अलीराजपुर के ही रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ धर्मा और उसके साथी ने उसे रोक लिया.

Open in App
ठळक मुद्दे400 रुपए और एटीएम कार्ड था. धनसिंह ने उन लोगों से जब रुपये वापस मांगा तो एक आरोपी ने चाकू निकाल कर उसके पेट में घोंप दिया. खून से लथपथ हालत में धनसिंह पास में रहने वाले अपने मामा इंदूसिंह भील के घर पहुंचा. मामा ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

इंदौरः विश्व आदिवासी दिवस के दिन इन्दौर शहर में एक आदिवासी युवक की उसी के समाज के दो लोगों ने चाकू मार कर हत्या कर दी. हत्या 400 रुपये को लेकर हुई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला चन्दननगर थाना क्षेत्र का है. यहाँ रहने वाला धनसिंह उर्फ इंदरसिंह पिता सेकड़िया निवासी अलीराजपुर को परिचितों ने फोन कर दाल मिल के पास बुलाया. जहां रास्ते में अलीराजपुर के ही रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ धर्मा और उसके साथी ने उसे रोक लिया.

दोनों लोगों ने धनसिंह के जेब से पर्स निकला. जिसमें 400 रुपए और एटीएम कार्ड था. धनसिंह ने उन लोगों से जब रुपये वापस मांगा तो एक आरोपी ने चाकू निकाल कर उसके पेट में घोंप दिया. खून से लथपथ हालत में धनसिंह पास में रहने वाले अपने मामा इंदूसिंह भील के घर पहुंचा.

मामा ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र और गंजी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है.

हर्ष फायर में चली गोली, युवक की मौत

सूरज पूजा के दौरान हर्ष फायर करने के चक्कर में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी.घटना उस समय हुई जब युवक हर्ष फायर के लिए बन्दूक लोड कर रहा था और अचानक गोली चल गई. गोली उसके पेट में लगी. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना रविवार की शाम तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की है. यहाँ रहने वाले रोहित पटेल के यहाँ सूरज पूजा का कार्यक्रम था. पूजन के बाद घर के युवक खुशियाँ मनाने के लिए फाटके फोड रहे थे. तभी रोहित का छोटा भाई राहुल 12 बोर की बन्दूक ले कर आया.

उसने हर्ष फायर करने की बात कही और बन्दूक लोड करने लगा. बन्दूक लोड करते समय गोली चल गयी जो सीधे राहुल के पेट में जा घुसी. घर के लोग उसे तत्काल अस्पताल ले कर गए. जहाँ दो घंटे बाद उसका इलाज शुरू हो पाया. तब तक राहुल की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की की बन्दूक का लायसेंस राहुल के भाई के नाम पर है. बन्दूक को जब्त कर लिया है. मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए