लाइव न्यूज़ :

जज पर पुलिस ने किया हमला, एसपी को हटाने और सीआईडी जांच का आदेश, पटना हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2021 20:22 IST

न्यायाधीश राजन गुप्ता और न्यायाधीश मोहित कुमार शाह की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए बिहार पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए इस मामले की जांच अब सीआईडी को सौंपने का आदेश दिया.

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने इस पूरे मामले पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है.ब्योरा सीलबंद लिफाफे में कोर्ट के अंदर देने का निर्देश भी दिया है.मधुबनी के एसपी की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई और सख्त टिपण्णी की.

पटनाः बिहार में मधुबनी जिला के झंझारपुर कोर्ट में पिछले दिनों सहायक जिला एवं सत्र न्यायाधीश-एक अविनाश कुमार की पिटाई के मामले को लेकर हाईकोर्ट ने आज गहरी नाराजगी जताई है.

 

हाईकोर्ट ने सरकार से यह पूछा है कि आखिर अब तक के मधुबनी के एसपी का तबादला क्यों नहीं किया गया? न्यायाधीश राजन गुप्ता और न्यायाधीश मोहित कुमार शाह की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए बिहार पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए इस मामले की जांच अब सीआईडी को सौंपने का आदेश दिया. 

खंडपीठ ने ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या पुलिस अधिकारी मनमानी कार्रवाई कर सकते हैं? खंडपीठ ने राज्य सरकार को यह निर्देश भी दिया है कि इस मामले की जांच एसपी रैंक से नीचे के अधिकारी नहीं करेंगे. कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए यह कहा कि अगर एसपी अपने पद पर बने रहे तो वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं. कोर्ट ने इस पूरे मामले पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है.

इतना ही नहीं अगली सुनवाई के दिन रात का पूरा ब्योरा सीलबंद लिफाफे में कोर्ट के अंदर देने का निर्देश भी दिया है. मधुबनी के एसपी की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई और सख्त टिपण्णी की. खंडपीठ ने यहां तक कहा कि पावर मिलने का यह मतलब नहीं कि कुछ भी कर लें. कोर्ट ने इस कांड की जांच से मधुबनी पुलिस को दूर रहने का निर्देश दिया है. इस मामले की जांच में हस्तक्षेप नहीं होगा.

इस दौरान कोर्ट ने सीआईडी को जांच का जिम्मा सौपा और कहा कि इस मामले की जांच एसपी स्तर के अधिकारी करेंगे. साथ ही इस मामले की निगरानी सीआईडी के एडीजी खुद करेंगे. कोर्ट ने इस मामले मे सुनवाई में मदद करने के लिए वरीय अधिवक्ता मृगांक मौली को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है.

साथ ही कोर्ट मास्टर को आज ही इस मामले से सम्बन्धित कागजात समेत कोर्ट में राज्य सरकार द्वारा पेश रिपोर्ट उन्हें देने का आदेश दिया है. इस मामलें पर सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ललित किशोर ने पिछली सुनवाई में स्पष्ट किया था कि राज्य की पुलिस दोनों पक्षों के मामलों को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से अनुसंधान करने में सक्षम है.

वहीं महाधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट चाहे सीबीआई समेत किसी भी एजेंसी से मामले की जांच करवा सकता है. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के महाधिवक्ता ललित किशोर ने अदालत के सामने कहा कि राज्य में अराजकता जैसा माहौल नहीं है. फिलहाल डीजीपी को कोर्ट में आने की जरूरत है.

लेकिन अदालत ने जरुरी पड़ने पर बुलाने की भी बात की. उल्लेखनीय है कि मधुबनी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा 18 नवंबर, 2021 को भेजे गए पत्र पर हाईकोर्ट ने 18 नवंबर को ही स्वतः संज्ञान लिया है. साथ ही साथ कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव, राज्य के डीजीपी, राज्य के गृह विभाग के प्रधान सचिव और मधुबनी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया था.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहारनीतीश कुमारहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा