लाइव न्यूज़ :

कुशीनगरः आवारा कुत्तों के झुंड ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को नोच-नोच कर मार डाला, धान के खेत में पड़ा था शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 10:44 IST

Kushinagar: ग्रामीणों ने एक साल पहले एक गाय और एक बकरी पर कुत्तों द्वारा किए गए हमलों की घटनाओं का हवाला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, कुत्तों को भगाया और शव को कब्जे में ले लिया।कस्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुंदन सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Kushinagar:उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कथित तौर पर आवारा कुत्तों के झुंड ने मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को नोच-नोच कर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात हाटा थाना क्षेत्र के गांव अर्जुन डुमरी में हुई। हाटा के थाना प्रभारी रामसहाय चौहान ने बताया कि शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि माधुरी (30) नामक एक महिला का शव ग्राम पंचायत भवन के पास धान के खेत में पड़ा है और आवारा कुत्ते उसे नोच रहे हैं। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, कुत्तों को भगाया और शव को कब्जे में ले लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और संभवत: मंगलवार को किसी कारणवश पंचायत भवन के पीछे गई होगी, जहां उसकी मौत हो गई। बाद में कुत्ते शव को नोचते देखे गए। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अक्सर गांव में घूमती रहती थी, लेकिन सोमवार को वह लापता हो गई। उसके परिवार ने उसे काफी तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को उसका शव धान के खेत में मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवारा कुत्ते इलाके में खतरा बने हुए हैं और ग्रामीणों ने एक साल पहले एक गाय और एक बकरी पर कुत्तों द्वारा किए गए हमलों की घटनाओं का हवाला दिया। कस्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुंदन सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। हाटा के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) योगेश्वर सिंह ने बताया कि प्रशासन को आवारा कुत्तों के कारण हुई कथित मौत के बारे में सूचित कर दिया गया है और विवरण की पुष्टि के लिए खंड विकास अधिकारी को भेजा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज