लाइव न्यूज़ :

आदिवासी किशोरी से एक साल तक दुष्कर्म, छह माह की गर्भवती होने पर गर्भपात की गोलियां दी, भ्रूण की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2021 18:31 IST

राजस्थान के झालावाड़ जिले में मंडावर पुलिस थाने में दर्ज हुई यह घटना शनिवार को तब सामने आयी जब लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की और उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पाया कि वह छह माह की गर्भवती है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने गर्भपात की जो गोलियां दी थी उसके कारण भ्रूण की मौत हो चुकी थी।लड़की के परिवार के सदस्यों ने दाऊद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। 

कोटाः राजस्थान के झालावाड़ जिले में आदिवासी समुदाय की एक किशोरी से उसके पड़ोसी ने एक साल तक कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया और बाद में उसे गर्भपात के लिए गोलियां दीं।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार ने दावा किया कि उसकी आयु 18 साल से अधिक है लेकिन पुलिस उसकी असल उम्र का पता लगा रही है और इसके अनुसार मामले में पोक्सो कानून की धाराएं लगायी जाएंगी।

झालावाड़ जिले के मंडावर पुलिस थाने में दर्ज हुई यह घटना शनिवार को तब सामने आयी जब लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की और उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पाया कि वह छह माह की गर्भवती है। पुलिस उपाधीक्षक और सर्किल अधिकारी राजीव परिहार ने बताया कि अपराध को छुपाने के लिए आरोपी ने गर्भपात की जो गोलियां दी थी उसके कारण भ्रूण की मौत हो चुकी थी।

लड़की के परिवार के सदस्यों ने दाऊद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी और उस पर भारतीय दंड संहिता तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराएं लगायी गयी हैं लेकिन अभी उसे पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने बताया कि भील समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पीड़िता का एक अस्पताल में इलाज हो रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा