लाइव न्यूज़ :

रोहित शेखर तिवारी हत्याकांडः आरोपी पत्नी अपूर्वा ने बताया क्यों उसने इस वारदात को दिया अंजाम 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 1, 2019 10:30 IST

रोहित शेखर तिवारी हत्याकांडः जिस महिला से रोहित के संबंध थे उसके एक बेटा है, जोकि शादी के आठ सालों के बाद पैदा हुआ था। अपूर्वा को शक था कि यह बेटा रोहित का ही है।

Open in App

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी के हत्याकांड को लेकर आरोपी पत्नी ने पुलिस रिमांड के दौरान इस वारदात को क्यों अंजाम दिया है इस पर पूरी कहानी बयां कर दी है। रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा ने पुलिस को बताया है कि उसके पति का एक अन्य महिला के साथ अफेयर था, जोकि उसे अंदर ही अंदर खाए जा रहा था। साथ ही साथ उसने बताया कि उसे शक था कि उसका पति एक अन्य महिला के बेटे का पिता है।    टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जिस महिला से रोहित के संबंध थे उसके एक बेटा है, जोकि शादी के आठ सालों के बाद पैदा हुआ था। अपूर्वा को शक था कि यह बेटा रोहित का ही है। इसकी पुष्टि बच्चे के प्रति रोहित का प्यार देखने के बाद हो जाती थी। वहीं, महिला अपने बेटे के लिए रोहित की प्रॉपर्टी में हिस्सा चाहती थी।  

इस हत्याकांड को लेकर पुलिस पूछताछ में अपूर्वा ने बताया है कि 15 अप्रैल को करीब आधी रात को उसने डिनर खत्म करने के बाद कपड़े बदले और रोहित के कमरे में गई, जहां उसने देखा कि रोहित सो नहीं रहा था। इसी बीच दोनों में बहस शुरू हो गई। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित से अपूर्वा ने महिला से संबंध के बारे में कई सवाल किए, जिस पर रोहित ने बताया कि उसने महिला के साथ शराब पी थी। इस बात को लेकर अपूर्वा नाराज हो गई और रोहित को मारने लग गई। इसी दौरान उसने रोहित का गला पकड़ लिया और उसे दबाया, लेकिन बाद में तकिए से उसका गला घोंट दिया। उसने यह भी बताया है कि वह उससे प्यार नहीं करता था और बहुत निर्दयी था इसलिए उसने अपनी खुशी के खातिर जिंदगी से रोहित को हटा दिया।

आपको बता दें कि रोहित हत्याकांड के बाद अपूर्वा से 20 अप्रैल से इस मामले में पूछताछ की जा रही थी और 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के पास अपूर्वा के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। मूल रूप से इंदौर की रहने वाली अपूर्वा सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। रोहित की पिछले साल अपूर्वा से शादी हुई थी। 

रोहित शेखर तिवारी की मौत 16 अप्रैल को हुई थी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने 16 अप्रैल को मीडिया को बताया था कि डिफेंस कॉलोनी निवासी रोहित को 16 अप्रैल शाम करीब पांच बजे दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में लाया गया था और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद से इस केस से जुड़े कई पहलू सामने आए थे।

फिलहाल अपूर्वा जेल में बंद है। उसे दिल्ली की एक अदालत ने इस हत्याकांड को लेकर 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :रोहित शेखर तिवारी मौत मामलाहत्याकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज