लाइव न्यूज़ :

महिला अपराध: भूख हड़ताल पर न बैठ पाने पर स्वाति मालीवाल ने कहा- ऊपर से आदेश है कहकर दिल्ली पुलिस नहीं कर रही सहयोग

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 3, 2019 12:38 IST

स्वाति मालीवाल ने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में हैदराबाद की महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद जलाकर की गई हत्या और राजस्थान की एक छात्रा के साथ हुए बलात्कार की वारदात का जिक्र करते हुए बलात्कारियों को 6 महीने फांसी देने की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल ने कहा, ''पुलिसवाले कह रहे हैं कि उनके पास ऊपर से आदेश है कि हमें भूख हड़ताल पर न बैठने दें। मैं अपराधी नहीं हूं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली पुलिस सहयोग नहीं कर रही है।''स्वाति मालीवाल सोमवार (2 दिसंबर) को ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रहे यौन अपराधों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है कि वह आमरण अनशन पर बैठेंगी। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर अपनी नियोजित भूख हड़ताल को लेकर मीडिया से कहा, ''पुलिसवाले कह रहे हैं कि उनके पास ऊपर से आदेश है कि हमें भूख हड़ताल पर न बैठने दें। मैं अपराधी नहीं हूं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली पुलिस सहयोग नहीं कर रही है।''

बता दें कि स्वाति मालीवाल सोमवार (2 दिसंबर) को ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रहे यौन अपराधों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है कि वह आमरण अनशन पर बैठेंगी। 

स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा था, ''मोदी जी को पत्र। मैं आमरण अनशन करूंगी जब तक वो अपने वादे पूरा न करते। देश में पुलिस के संसाधन जवाबदेही बढाई जाए एंड फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएं। दिल्ली पुलिस को 66,000 पुलिसकर्मी तुरंत दिए जाएं और 45 फास्ट ट्रैक कोर्ट दिल्ली में स्थापित हो। दोषी को हर हाल में और तुरंत सजा दो!''

स्वाति मालीवाल ने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में हैदराबाद की महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद जलाकर की गई हत्या और राजस्थान की एक छात्रा के साथ हुए बलात्कार की वारदात का जिक्र करते हुए बलात्कारियों को 6 महीने फांसी देने की मांग की थी। उन्होंने लिखा कि सभी कानूनों में संशोधन कर बलात्कारी को फांसी देने की समय सीमा 6 महीने तय की जाए।

पत्र में स्वाति मालीवाल ने निर्भया फंड का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि सालों पहले बने निर्भया फंड का आज तक कोई ठोक इस्तेमाल नहीं हुआ।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे