लाइव न्यूज़ :

Ambala Family Murder: जमीन की भूख... बेटे ने मां, भाई, भाभी समेत छीन ली 5 जिंदगी

By धीरज मिश्रा | Updated: July 22, 2024 12:38 IST

Ambala Family Murder: हरियाणा के अंबाला में एक सेवानिवृत्त सैनिक ने जमीन विवाद में अपने भाई के परिवार के पांच लोगों को धारदार हथियार से मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देजमीन के लिए 5 लोगों को उतारा मौत के घाट पूर्व सैनिक निकला आरोपी, पुलिस कर रही है तलाश 2 एकड़ जमीन के लिए चल रहा था दो भाईयों में विवाद

Ambala Family Murder: सेना से रिटायर हो चुके एक पूर्व सैनिक ने सिर्फ जमीन के लिए अपने भाई, मां समेत पांच लोगों को जिंदगी छीन ली। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना हरियाणा के अंबाला से आई है। खबरों के अनुसार, एक रिटायर फौजी का अपने भाई के साथ 2 एकड़ जमीन के लिए काफी विवाद था।

दोनों भाईयों में जमीन के लिए कई बार झगड़ा भी हुआ था। हालांकि, परिवार के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो जाता था। लेकिन, जमीन के लिए दोनों भाई में अनबन बनी ही रहती थी। इसी बीच अंबाला के गांव रतोर में इस रिटायर फौजी ने प्लान बना लिया कि वह जमीन के लिए अपने भाई को रास्ते से हटा देगा।

उसने अपने भाई के परिवार को जमीन के लिए मौत के घाट उतार दिया। जमीन के लिए दरिंदा बना यह पूर्व सैनिक को अपने भाई पर बिल्कुल भी दया नहीं आई, जिस मां ने उसे पाला उसे भी इस दरिंदे ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान आरोपी का भाई 35 वर्षीय हरीश कुमार, भाई की पत्नी 32 वर्षीय सोनिया, आरोपी की मां 65 वर्षीय सरोपी देवी ओर मृतक के बच्चे 5 वर्षीय बेटी यशिका, 6 माह का बेटा मयंक के रूप में हुई है। आरोपी के पिता ओम प्रकाश नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। 

सभी को काट डाला

खबरों के अनुसार, जैसे ही रिटायर फौजी को मौका मिला तो रात के वक्त सभी को उसने सभी को काट डाला। उसने रात के वक्त सभी को जलाने का प्रयास किया। इस दौरान जब उसके पिता ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उसके साथ भी मारपीट की।

रिटायर्ड फौजी की हुई पहचान

खबरों के अनुसार, आरोपी रिटायर फौजी की पहचान भूषण कुमार के रूप में हुई है। वह फिलहाल, 5 लोगों की हत्या करने के बाद मौके से फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पांच लोगों की हत्या के अलावा उसने अपने भाई की बेटी को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसे आनन-फानन में इलाजे के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। वही, जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।

टॅग्स :हरियाणाAmbalaक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीCrime Investigation DepartmentBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारतराज्यपाल से मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 2005 से मुख्यमंत्री थे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त