लाइव न्यूज़ :

Hamirpur Leopard: कई प्रदेश में जंगली जानवर आतंक!, तेंदुए ने 36 जानवरों को बनाया शिकार, लोगों में भय का माहौल, आखिर क्यों हिंसक हो रहे?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 9, 2024 13:49 IST

Hamirpur Leopard: हमीरपुर के बड़सर राजस्व उपसंभाग में एक तेंदुए ने हाल के दिनों में कुत्तों सहित तीन दर्जन से अधिक जानवरों को अपना शिकार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों में भय का माहौल है। वन विभाग से संपर्क किया।घरों में दुबकने को मजबूर रहे।

Hamirpur Leopard: देश के कई राज्य में जंगली जानवर आतंक देखने को मिल रहा है। उत्तर के बहराइच, रामपुर और पीलीभीत में भेड़िए, सियार और तेंदुए का कहर जारी है। बहराइच में 10 लोगों की जान चली गईं। रामपुर में लोग तेंदुए के कारण घर से निकलना छोड़ दिया है। महाराष्ट्र के कई शहर में तेंदुए से लोग परेशान है। पालतू जानवर को भी जंगली जानवर शिकार बना रहे हैं। पीलीभीत में सियार हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। हमीरपुर के बड़सर राजस्व उपसंभाग में एक तेंदुए ने हाल के दिनों में कुत्तों सहित तीन दर्जन से अधिक जानवरों को अपना शिकार बनाया है।

जिससे वहां के लोगों में भय का माहौल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्राप्त खबरों के अनुसार सुजानपुर, भोरंज और नादौन क्षेत्रों में तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जंगली जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग से संपर्क किया। हाल ही में बड़सर उपमंडल के सहेली गांव में शाम के समय तेंदुआ देखा गया, जिससे शाम के समय ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को मजबूर रहे।

तेंदुए के एक घर में घुसने का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कुछ स्थानीय लोगों पवन कुमार, सुधीर शर्मा, नितिन शर्मा, धीरज शर्मा और रोहित ठाकुर ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने तथा गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का आग्रह किया है। दिनोंदिन जंगली जानवर आखिर क्यों हिंसक हो रहे हैं। 

ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए की दस्तक से वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने और खेतों में काम करने से भी डर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस संबंध में लोगों की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से खेतों में जाते समय सावधानी बरतने को कहा है और विभाग ने तेंदुए पर नजर रखने के लिए एक टीम क्षेत्र में भेज दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेशउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा