लाइव न्यूज़ :

गोपाल खेमका हत्याकांडः गांधी मैदान के थाना प्रभारी राजेश कुमार को आईजी जितेंद्र कुमार राणा ने किया निलंबित

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2025 18:46 IST

Gopal Khemka murder case: गोपाल खेमका की हत्या थाने से महज कुछ ही कदम की दूरी पर हुई थी और आरोपी आसानी से हत्या कर मौके से फरार हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देगोपाल खेमका हत्याकांड मामले में भी लापरवाही पाई गई थी। जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने अपने समीक्षा के दौरान कई बिंदुओं पर राजेश कुमार को लापरवाह पाये थे। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस घटना के काफी देर बाद पहुंची थी।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में पिछले दिनों हुए चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में गांधी मैदान थाना के थाना प्रभारी राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के अनुशंसा पर आईजी, पटना प्रक्षेत्र जितेंद्र कुमार राणा ने गांधी मैदान थाना के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि विधि व्यवस्था संधारण कंट्रोल करने में लगातार असफल हो रहे थे। गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में भी लापरवाही पाई गई थी। जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने अपने समीक्षा के दौरान कई बिंदुओं पर राजेश कुमार को लापरवाह पाये थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। गोपाल खेमका की हत्या थाने से महज कुछ ही कदम की दूरी पर हुई थी और आरोपी आसानी से हत्या कर मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस घटना के काफी देर बाद पहुंची थी।

बता दें कि बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या पटना में बीते दिनों गोली मारकर कर दी गई थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड और शूटर को गिरफ्तार किया। हथियार सप्लायर एनकाउंटर में ढेर हुआ। पटना पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया और अब मास्टरमाइंड अशोक साव और शूटर उमेश यादव को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।

दोनों का नार्को टेस्ट कराया जाएगा ताकि इस हत्या से जुड़े हर एक सच सामने आ सके। गोपाल खेमका की हत्या का अबतक जमीन विवाद कनेक्शन ही सामने आया है। पुलिस ने हाल में ही क्राइम सीन रीक्रिए भी कराया। शुरू में मास्टरमाइंड अशोक साव ने खुद को बेगुनाह बताया।

लेकिन मोबाइल लोकेशन की जांच में सच धराया कि जब गोपाल खेमका का हत्या हुआ तो उस समय अशोक साव गांधी मैदान इलाके में ही था जहां हत्या हुई थी। वहीं शूटर उमेश यादव ने यह कबूला है कि अशोक साव ने उसे सुपारी दी और उसने ही गोपाल खेमका को गोली मारी थी।

वहीं, एसएसपी कार्तिके शर्मा ने अपने हालिया निरीक्षण में गांधी मैदान थाना के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की थी। इस दौरान उन्हें कई ऐसे बिंदु मिले, जिनमें थाना प्रभारी राजेश कुमार की गंभीर लापरवाही सामने आई। खासतौर से गोपाल खेमका हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल मामले में भी थाना की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे।

उल्लेखनीय है कि मात्र 4 महीने में राजेश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। राजेश कुमार 4 महीने पहले ही गांधी मैदान के थानेदार बने थे। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई और लोक व्यवस्था बनाए रखने में थाना प्रभारी की भूमिका कमजोर रही। इसी आधार पर राजेश कुमार को कर्तव्य में घोर लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा