लाइव न्यूज़ :

मशहूर मलयालम फिल्म निर्माता सनल शशिधरन को कोच्चि में किया गया गिरफ्तार, हिरासत के दौरान फेसबुक लाइव में कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: May 6, 2022 15:43 IST

इस हफ्ते की शुरुआत में, उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की थी जिसमें लिखा था, वेरी सीरियस: एक्ट्रेस की जान खतरे में है।

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत में लिए जाने से कुछ मिनट पहले निर्देशक ने फेसबुक लाइव में दावा किया था कि उनकी जान को खतरा हैबता दें कि सनल शशिधरन और मंजू वारियर ने कई फिल्में साथ में की हैं

कोच्चिः अभिनेत्री मंजू वारियर की शिकायत के बाद कोच्ची पुलिस ने लोकप्रिय मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन को  गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री मंजू वारियर ने पुलिस में शिकायत की थी शशिधरन उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी प्रतिष्ठा को खराब कर रहे हैं। शशिधरन सेक्सी दुर्गा और चोल जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

अभिनेत्री मंजू वारियर ने बुधवार को पुलिस के सामने शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने तिरुवनंतपुरम ग्रामीण से शशिधरन को हिरासत में लिया और उन्हें वहां से कोच्चि ले जाया गया। अपनी शिकायत में, वारियर ने कहा कि उनकी 2020 की फिल्म 'कयाट्टम' के निर्देशक शशिधरन अक्सर संदेश भेजकर और सोशल मीडिया पर उनका अपमान करने का प्रयास करके उन्हें परेशान कर रहे हैं।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fsanalmovies%2Fvideos%2F426296425971193%2F&show_text=false&width=267&t=0" width="267" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

हाल ही में, पुलिस ने 2017 में एक अभिनेत्री के अपहरण और यौन उत्पीड़न मामले में मंजू का बयान दर्ज किया है जिसमें उनके पूर्व पति और लोकप्रिय अभिनेता दिलीप एक आरोपी हैं। हिरासत में लिए जाने से कुछ मिनट पहले निर्देशक ने फेसबुक लाइव में दावा किया था कि उनकी जान को खतरा है। और कुछ लोग उन्हें जबरन ले जाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, उनके विरोध को दरकिनार करते हुए पुलिसकर्मियों की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और कोच्चि ले गए। 

फिल्ममेकर को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि एलमक्कारा पुलिस ने की है। हालांकि शशिधरन के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में विवरण नहीं दिया। बता दें कि सनल और मंजू ने कई फिल्में साथ में की हैं। उनकी अभी रिलीज होने वाली फिल्म कायट्टम में भी साथ काम किया था। इसका 2020 में बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था। पिछले कुछ दिनों में सनल ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से गंभीर आरोप लगाए कि मंजू की जान खतरे में है। 

इस हफ्ते की शुरुआत में, उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की थी जिसमें लिखा था, "वेरी सीरियस: एक्ट्रेस की जान खतरे में है। मुझे सोशल मीडिया पर पोस्ट किए चार दिन हो चुके हैं कि मशहूर मलयालम अभिनेत्री मंजू वारियर की जान खतरे में है और वह निहित स्वार्थों वाले कुछ लोगों की हिरासत में है।

उन्होंने उसके प्रबंधकों- बिनीश चंद्रन और बीनू नायर के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाए। दूसरे दिन, फिल्म निर्माता ने अपने एफबी पेज पर एक पत्र की प्रति भी साझा की थी जिसे मंजू वारियर मामले में हाल ही में एक ट्रांसजेंडर की मौत उन्होंने भारत के राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को केरल में विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए भेजा था। ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह