लाइव न्यूज़ :

बंबई हाई कोर्ट का निर्देश, यौन उत्पीड़न की शिकार नाबालिग के गर्भपात पर फैसला करने के लिए मेडिकल बोर्ड का किया जाए गठन

By भाषा | Updated: May 16, 2020 12:59 IST

बंबई उच्च न्यायालय नाबालिग की मां की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें कहा गया कि पिछले वर्ष लड़की का यौन उत्पीड़न हुआ था जिसके परिणाम स्वरूप वह गर्भवती हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देयौन उत्पीड़न की शिकार 24 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग के गर्भपात के बारे में फैसला करने के लिए वह एक मेडिकल बोर्ड का गठन करे: कोर्ट बोर्ड यह तय करेगा कि नाबालिग की सेहत को जोखिम में डाले बगैर क्या उसका गर्भपात कराया जा सकता है।

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने जे.जे. अस्पताल को निर्देश दिया है कि यौन उत्पीड़न की शिकार 24 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग के गर्भपात के बारे में फैसला करने के लिए वह एक मेडिकल बोर्ड का गठन करे। बोर्ड यह तय करेगा कि नाबालिग की सेहत को जोखिम में डाले बगैर क्या उसका गर्भपात कराया जा सकता है।

नाबालिग ने अदालत को सूचित किया था कि वह मानसिक सदमे की स्थिति में है और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की खातिर गर्भपात करवाना चाहती है, जिसके बाद न्यायामूर्ति एस. जे. काथावाला ने शुक्रवार को यह निर्देश दिया। अदालत नाबालिग की मां की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें कहा गया कि पिछले वर्ष लड़की का यौन उत्पीड़न हुआ था जिसके परिणाम स्वरूप वह गर्भवती हो गई।

इसमें उसके गर्भपात की अनुमति मांगी गई। इसमें बताया गया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। याचिका में बताया गया कि लड़की पिछले वर्ष नवंबर में अपने घर से भाग गई थी। वह जनवरी 2020 में लौटी और इस वर्ष मई में उसके गर्भवती होने का पता चला। अभी लड़की की उम्र 17 वर्ष है। न्यायमूर्ति काथावाला ने लड़की को निर्देश दिया कि वह शनिवार को चिकित्सीय जांच के लिए बोर्ड के समक्ष पेश हो। 

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारतमहानगरपालिका चुनावः महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज?, बंबई उच्च न्यायालय पहुंचे 8 प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

भारत400 नए मेंबर कहां से जोड़े?, एनसीपी विधायक रोहित पवार की पत्नी कुंती, ससुर सतीश मागर और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती पर कोर्ट ने उठाए सवाल

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत