लाइव न्यूज़ :

बिहार: भोजपुर जिले के कस्तूरबा विद्यालय में चलाया जाता था देह व्यापार! डर कर भागी लड़कियों ने पुलिस को बताई आपबीती

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2019 20:07 IST

भोजपुर जिलें में मामले के सामने आने के फौरन बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वार्डन को निलंबित कर दिया है. पुलिस ने आरोपी वार्डन और दो गार्ड समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Open in App
ठळक मुद्देलड़कियों के भागने की खबर मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि स्कूल में बाहर की 2 औरतें मौजूद हैं. ऐसे में अब यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि मामला सीधे तौर स्कूल की आड़ में देह व्यापार के धंधे से जुड़े होने का प्रमाण दे रहा है.

बिहार के भोजपुर जिले के जिला मुख्यालय आरा में स्थित कस्तूरबा विद्यालय में देह व्यापार चलाये जाने का मामला सामने आया है. वहां पढ़ने वाली लड़कियों ने आरोप लगाया है कि वार्डन गीता मैडम के कमरे में बेलौंटी वाले मुखिया रात के अंधरे में आते हैं. वहीं वार्डन मैडम के द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कस्तूरबा विद्यालय से अचानक 2 लड़कियां भाग गई थीं. इसके बाद वहां रहकर पढ़ाई करने वाली लड़कियों ने वार्डन गीता रानी के कारनामों की पोल खोल दी है. लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि वार्डन गीता मैडम के कमरे में बेलौंटी वाले मुखिया रात के अंधरे में आते हैं. यही नही रात के अंधेरे में और कई लोग आते हैं, लेकिन हमलोग सबको पहचानते नहीं हैं. लड़कियों ने यह भी इशारा किया है कि उन्हें उकसाया जाता है, जब उनसे पूछा गया कि किस लिए उकसाया जाता है तो वह सब चुप हो गईं. 

वहीं,  लड़कियों के भागने की खबर मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि स्कूल में बाहर की 2 औरतें मौजूद हैं. उनका स्कूल से कोई वास्ता नहीं. एक महिला को 15 फीट ऊंची दीवार कूदकर भागने लगी. पूछताछ ने उन्होंने कहा है कि दानापुर से आई हूं…गीता मैडम से पुराना नाता है. लेकिन किस काम से आई हैं? यह सब वह बताने में असफल रहीं. ऐसे में अब यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि मामला सीधे तौर स्कूल की आड़ में देह व्यापार के धंधे से जुड़े होने का प्रमाण दे रहा है. कारण कि स्कूल में रात के घुप अंधेरे में 2 महिलाओं का आना और उनके साथ कई लोगों का रात में आना- जाना, फिर लड़कियों का भाग जाना स्कूल के क्रिया कलापों का पोल खोल दे रहा है. हालांकि अभी पुलिस जांच में जुटी है और अभी कुछ भी कहने से बच रही है. 

वहीं, इस मामले के सामने आने के फौरन बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वार्डन को निलंबित कर दिया है. पुलिस ने आरोपी वार्डन और दो गार्ड समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. लगातार इस मामले को लेकर स्कूल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. लेकिन सूत्रों की मानें तो यहां पढ़ने वाली लड़कियों को वार्डन के द्वारा ओहदेदारों के सामने परोसा जाता था, जिससे तंग आकर हीं दो लड़कियां यहां से भाग जाना हीं मुनासिब समझा. फिलहाल मामले की जांच होने तक कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचता नजर आ रहा है. लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि यहां दाल में कुछ काला जरूर है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद