लाइव न्यूज़ :

बेगूसराय के यूको बैंक में दिनदहाड़े डाका, साढे़ छह लाख लूटे, सहरसा में दुकानदार को गोली मारकर सात लाख लेकर भागे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2021 19:52 IST

बिहार के बेगूसराय और सहरसा जिलों में दिनदहाड़े 13.50 रुपये की लूट की सूचना है। कैशियर को घायल कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देबैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।बैंक लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने इस इलाके से जुड़े कई रास्‍तों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है।सूचना पर ओपी क्षेत्र के बसौना मोर पर चेरिया बरियारपुर के तरफ से आने वाले सभी वाहनों की जांच कर रही है।

पटनाः बिहार में अपराधियों के मन में पुलिस और प्रशासन का डर समाप्त हो गया है। यही वजह है वे अब दिनदहाडे़ बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं।

सूबे में दो अलग-अलग घटनाओं में अपराधियों ने दिनदहाडे़ करीब साढ़े 13 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। पहली घटना बेगूसराय जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित आकोपुर चेरिया स्थित यूको बैंक में घटी है। यहां अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाडे़ करीब साढे़ छह लाख रुपये लूट लिए।

इस घटना के बाद बैंक के अंदर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बैंक लूट की सूचना मिलते ही स्‍थानीय पुलिस दौडे़-दौडे़ बैंक शाखा में पहुंचे। एसपी अवकाश कुमार और एसडीपीओ भी बैंक शाखा में पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार छह नकाबपोश हथियारबंद अपराधी दिन के लगभग 12 बजे बैंक के अंदर घुस गये और बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद अपराधियों के द्वारा साढे़ छह लाख रुपये लूट लिया गया। इसके बाद बाइक पर बैठकर चंपत हो गए। बैंक लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने इस इलाके से जुडे़ कई रास्‍तों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, पुलिस को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। बताया जाता है कि बैंक लूटने आए बदमाशों ने बैंक के कैशियर निशांत कुमार को पिस्टल के बट से जख्मी कर दिया है। इससे बैंकर्स और गांव में लोगों में सनसनी फैल गई है। बताया गया है कि तीन अपराधी बैंक के मुख्य द्वार पर बैठकर सभी ग्राहकों को अंदर प्रवेश करने से रोक रहे थे।

बैंक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साढे़ छह लाख रुपये दो बोरी में भरकर अपराधी ले भागे। इस संबंध में बैंक के डीजीएम रमेश दुबे ने बताया कि कैश का मिलान किया जा रहा है। अभी तक साढे़ छह लाख रुपये का पता चला है। बैंक में रखे हुए कैश की लूट हुई है। इस दौरान कैशियर निशांत कुमार के सिर पर अपराधियों ने पिस्तौल से प्रहार कर दिया।

इससे वह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। घटना को अंजाम देने के लिए तीन बाइकों पर सवार होकर छह अपराधी आए थे। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। उधर, दूसरी घटना सहरसा जिले में घटी है, जहां हथियारबंद बाइक सवार अपराधियो ने दिनदहाड़े मोबाइल दुकानदार के स्टाफ को गोली मारकर सात लाख रुपये लूट लिए हैं।

घटना शहर के व्यस्तम मीरा टॉकिज रोड पर घटी है, गोली लगने से घायल स्टाफ को लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?