लाइव न्यूज़ :

Elvish Yadav: सिस्टम हुआ हैंग, सांप जहर सप्लाई करवाते थे एल्विश, एफआईआर दर्ज, जानिए ओटीटी विनर ने क्या दिया जवाब

By धीरज मिश्रा | Updated: November 3, 2023 18:49 IST

एल्विश यादव पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एल्विश पर आरोप है कि वह पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करवाते थे। उनकी एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें वह एक सांप को हाथ में रखे हुए हैं और बगल में एक महिला भी साथ में है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया के स्टार और बिग बॉस सीजन-2 के ओटीटी विनर एल्विश यादव पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैएल्विश पर आरोप है कि वह पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करवाते थे।एल्विश ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को कहा बेबुनियाद

Elvish Yadav: सोशल मीडिया के स्टार और बिग बॉस सीजन-2 के ओटीटी विनर एल्विश यादव पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एल्विश पर आरोप है कि वह पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करवाते थे। उनकी एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें वह एक सांप को हाथ में रखे हुए हैं और बगल में एक महिला भी साथ में है। दरअसल, नोएडा पुलिस ने गुरुवार देर रात एक रेव पार्टी का भंडाभोड़ किया है। पुलिस ने यहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और एक कोबरा (सांप) भी बरामद किया है। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव ट्रेंडिंग में हैं और कहा जा रहा है कि एल्विश यादव गिरफ्तार हो गए हैं। इधर, एल्विश ने सामने आकर सच्चाई बताई है। 

आइए जानते हैं उन्होंने वीडियो संदेश में क्या कहा

एल्विश ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से करीब एक मिनट की वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं हूं आपका अपना एल्विश यादव। आज सुबह उठा हूं तो देखा है कि मेरे खिलाफ मीडिया में कैसी कैसी खबरें फैल रही हैं। एल्विश ने इन सभी खबरों को फेक और बेबुनियाद बताया।

खबरें चलाई जा रही हैं कि मैं गिरफ्तार हो गया हूं मैं नशीली उत्पादों को सप्लाई करवाता हूं। यह सब बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश पुलिस को सहयोग करने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने कहा कि अगर मेरे खिलाफ जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं अगर 0.1 फीसदी मैं शामिल हूं या यह साबित हो जाए मैं इन सब चीजों में हूं तो मैं इसकी सारी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। साथ ही उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया है कि जब तक कोई ठोस सबूत न मिल जाए मेरे खिलाफ गलत खबर चलाकर मेरा नाम खराब न करें।

क्या है मामला इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, उन्हें नोएडा पुलिस ने जानकारी दी है कि जिस जगह पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। वहां से पांच कोबरा सहित 9 सांप का जहर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उन्होंने एल्विश यादव का नाम लिया। साथ ही खुलासा किया कि वे बिग बॉस ओटीटी विनर की पार्टियों में सांप सप्लाई करते थे।

पुलिस को पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) संगठन के पशु कल्याण अधिकारी गौरव गुप्ता ने शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया कि एल्विश नोएडा के फार्महाउसों में सांपों और जहर के साथ वीडियो शूट करते हैं।

इसके बाद पुलिस ने जाचं शुरु कर दी। पीएफए का आरोप है कि ये लोग अवैध रूप से रेव पार्टियां आयोजित करते थे, जहां विदेशी महिलाओं को सांप के जहर और अन्य प्रकार की दवाओं का सेवन करने के लिए आमंत्रित किया जाता था।

टॅग्स :एल्विश यादवनॉएडानोएडा समाचारNoida Policeगुरुग्रामGurugram
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी