लाइव न्यूज़ :

6 लोगों की जान और 29 घायल, 4 आदमखोर भेड़ियों में से 3 को वन विभाग ने किया ढेर, ड्रोन से चौथे की निगरानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2025 18:34 IST

बहराइचः यादव ने कहा, “प्रोटोकॉल के अनुसार, हमारी प्राथमिकता जानवर को जीवित पकड़ना है। हालांकि, बार-बार हुए हमलों और हताहतों को देखते हुए भेड़ियों को गोली मारना मजबूरी हो गई है।”

Open in App
ठळक मुद्देप्रभागीय वन अधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि एक घायल भेड़िया अब भी पकड़ा नहीं जा सका है।कैसरगंज-मझारा तौकली पट्टी में पहचाने गए चार भेड़ियों में से अब तक तीन मारे जा चुके हैं। बार-बार हुए हमलों और हताहतों को देखते हुए भेड़ियों को गोली मारना मजबूरी हो गई है।

बहराइचः बहराइच में पिछले माह छह लोगों की जान लेने और 29 लोगों को घायल करने वाले आदमखोर भेड़ियों के झुंड का एक और भेड़िया बृहस्पतिवार को मारा गया। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मझारा तौकली क्षेत्र के भिरगुपुरवा बस्ती में तड़के करीब चार बजे अभियान के दौरान एक नर भेड़िये को गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि इस भेड़िए ने बुधवार को कैसरगंज तहसील के दो बच्चों व एक महिला पर कथित तौर पर हमला किया था। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैसरगंज-मझारा तौकली पट्टी में पहचाने गए चार भेड़ियों में से अब तक तीन मारे जा चुके हैं। प्रभागीय वन अधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि एक घायल भेड़िया अब भी पकड़ा नहीं जा सका है। उन्होंने कहा, “घायल भेड़िया ड्रोन निगरानी में भी दिखाई नहीं दे रहा है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि संभवतः उसकी मौत हो गई होगी और उसके शरीर को अन्य जानवरों ने खा लिया होगा।” यादव ने कहा, “प्रोटोकॉल के अनुसार, हमारी प्राथमिकता जानवर को जीवित पकड़ना है। हालांकि, बार-बार हुए हमलों और हताहतों को देखते हुए भेड़ियों को गोली मारना मजबूरी हो गई है।”

डीएफओ ने कहा कि एक पशु चिकित्सा पैनल मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार पोस्टमार्टम कर रहा है। सिलसिलेवार हमलों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 सितंबर को हवाई सर्वेक्षण किया था और अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि यदि संभव हो तो भेड़ियों को जीवित पकड़ा जाए, लेकिन यदि आवश्यक हो तो उन्हें गोली मार दी जाए।

पहला भेड़िया 28 सितंबर को वन विभाग के शूटरों द्वारा मारा गया था, और दूसरा भेड़िया 30 सितंबर को मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, जिनमें से अधिकांश को पहले ही यह राशि वितरित कर दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना