लाइव न्यूज़ :

पढ़ाई न करने पर पिता ने अपने साढ़े आठ साल के बेटे को गर्म चमचे से हाथ और पैर जलाया, जानिए सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2021 16:56 IST

तेलंगाना के हैदराबाद के बाद केरल के अडूर में शराबी पिता ने बच्चे को जला दिया। पुलिस ने पिता को अरेस्ट कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायत के एक सदस्य द्वारा पुलिस को जानकारी दिये जाने के बाद 30 जनवरी को हुई यह घटना सामने आई।पुलिस ने बताया कि बच्चे का पिता श्रीकुमार (31) शराब का आदि है और उसे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि बच्चे के हाथ और पैर पर जलने के निशान हैं।

अडूरः तेलंगाना केहैदराबाद में बीड़ी नहीं लाने पर पिता ने बेटे को मार डाला था। केरल के अडूर में पढ़ाई ने करने पर पिता ने पुत्र को जला दिया।

पढ़ाई न करने पर केरल में एक पिता ने अपने साढ़े आठ साल के बेटे को कथित तौर पर गर्म चमचे से जला दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पंचायत के एक सदस्य द्वारा पुलिस को जानकारी दिये जाने के बाद 30 जनवरी को हुई यह घटना सामने आई।

पुलिस ने बताया कि बच्चे का पिता श्रीकुमार (31) शराब का आदि है और उसे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे के हाथ और पैर पर जलने के निशान हैं। उन्होंने बताया कि उसे बाल कल्याण केंद्र भेज दिया गया है।

अमेठी के गौरीगंज कस्बे में पिटाई से युवक की मौत

अमेठी जिले के गौरीगंज कस्बे में किसी विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गौरीगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी गुरमीत सिंह ने सोमवार को बताया कि कपिल (30) नामक युवक रविवार देर शाम अपने घर जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने क्रिकेट बैट और स्टंप स्टिक से उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता अशोक जायसवाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले मुसाफिरखाना रोड पर उसके बेटे का नीरज पांडेय नाम के व्यक्ति से विवाद हुआ था। उसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करवा दिया था।

उन्होंने बताया कि रविवार शाम जब उनका बेटा घर लौट रहा था तभी रास्ते में छह दबंगों ने उस पर क्रिकेट बैट और स्टंप स्टिक से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे गौरीगंज अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ भेज दिया।

वहां ले जाते वक्त रास्ते में ही कपिल की मौत हो गई। जायसवाल ने आरोप लगाया कि नीरज ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी और उसी ने उसकी हत्या कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :केरलतेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली