लाइव न्यूज़ :

जब पुलिस ने की 50 हजार के इनामी बदमाश जानी की घेराबंदी, खुद को मार ली गोली, 9 दिनों से दे रहा था पुलिस को चकमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 14:04 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 सितंबर को अश्वनी उर्फ जानी ने बढ़ापुर में भारतीय जनता पार्टी नेता भीम सिंह के पुत्र राहुल और भतीजे कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

Open in App

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार (04 अक्टूबर) को इनामी बदमाश अश्वनी उर्फ जानी ने अपने आप को उस वक्त गोली मार ली, जब पुलिस मे उसे चारों ओर से घेर लिया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम था। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक ने घराबंदी करने वाली पुलिस टीम को 1 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 सितंबर को अश्वनी उर्फ जानी ने बढ़ापुर में भारतीय जनता पार्टी नेता भीम सिंह के पुत्र राहुल और भतीजे कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

बताया जा रहा था कि जानी एक रोडवेज बस की चेकिंग में के दौरान अपना चेहरा छिपाकर जा रहा था। इसके बाद जब पुलिस ने उसकी घेराबंदी की, तब जानी ने पुलिस पर तमंचा तान दिया और खुद को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि जानी ने उसी वक्त दम तोड़ दिया। 

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जानी ने दोहरे हत्याकांड के महज चार दिन बाद ही बिजनौर के दौलताबाद गांव में घर मे घुसकर एयर होस्टेस निकिता शर्मा को गोलियों से भून डाला। बताया गया कि निकिता से जानी एकतरफा प्यार करता था। तभी से पुलिस को जानी की तलाश थी। इसके बाद पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम रख दिया था।

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?