लाइव न्यूज़ :

गुजरात के आणंदः तेल के टैंकर और पिकअप वाहन की टक्कर, 11 मरे, 10 घायल

By भाषा | Published: May 21, 2019 8:00 PM

पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंकलाव तहसील में गंभीरा गांव के नजदीक राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में अधिकतर फैक्टरी के मजदूर थे जो काम करने के बाद वड़ोदरा जिले में पडरा से जिले की बोरसाड तहसील में सरोल गांव वापस लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते दम तोड़ दिया।घायलों को वडोदरा और बोरसाड में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि तेल टैंकर का चालक फरार हो गया।

गुजरात के आणंद जिले में मंगलवार को तेल के टैंकर और पिकअप वाहन की टक्कर में 11 व्यक्तियों की मौत हो गयी और 10 लोग घायल हो गये। ये सभी लोग पिकअप वाहन में सवार थे।

पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंकलाव तहसील में गंभीरा गांव के नजदीक राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में अधिकतर फैक्टरी के मजदूर थे जो काम करने के बाद वड़ोदरा जिले में पडरा से जिले की बोरसाड तहसील में सरोल गांव वापस लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते दम तोड़ दिया और दो अन्य लोगों की वड़ोदरा में सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पिकअप वाहन 22 लोगों को लेकर जा रही थी।

घायलों को वड़ोदरा और बोरसाड में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि तेल टैंकर का चालक फरार हो गया। आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :गुजरातइंडियागुजरात सीएम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रमोद भार्गव का ब्लॉग: चाबहार बंदरगाह पर अमेरिका क्यों बेचैन?

क्राइम अलर्टब्लॉग: अपराधी लंबे समय तक नहीं बचता

क्रिकेटT20 World Cup 2024: लाखों दिव्यांग खेल प्रेमियों के लिए सांकेतिक भाषा में होगा मैच का प्रसारण

भारतब्लॉग: चुनावी राजनीति से क्यों गायब है पर्यावरण का मुद्दा ?

कारोबारमहिलाओं और युवाओं को मिला रोजगार, घरेलू जरूरतें हुईं पूरी, शहरी क्षेत्र में ग्रोथ सबसे ज्यादा- रिपोर्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टShimla Girl Murder: होटल में 26 वर्षीय युवती का शव बैग से बरामद, स्टाफ ने पुलिस को दी सूचना, साथ आया युवक अरेस्ट, हत्या के पीछे का मकसद और दोनों के बीच आखिर क्या है रिश्ता...

क्राइम अलर्टDeoria farmer murder: खेत की रखवाली कर रहे 55 वर्षीय राम आसरे यादव की धारदार हथियार से हत्या, पत्नी सुबह जगाने पहुंची तो...

क्राइम अलर्टKota: बिटिया जिंदगी की जंग हारी, माता-पिता की इस गलती से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

क्राइम अलर्टWest Bengal-Rajasthan road accident: पूर्व मेदिनीपुर और जयपुर में सड़क दुर्घटना, 8 लोगों की मौत और 6 घायल, मृतक के परिजनों को मुआवजा की घोषणा

क्राइम अलर्टSwati Maliwal Assault Allegations: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट, मुख्यमंत्री केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को समन जारी