लाइव न्यूज़ :

वोकहार्ट को चौथी तिमाही में 106.84 करोड़ का शुद्ध घाटा

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई दवा कंपनी वोकहार्ट को 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में 106.84 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 68.51 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

वोकहार्ट ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आय 639.50 करोड़ रुपए रही। वहीं मार्च 2020 में यह 700.66 करोड़ रुपए थी।

हालांकि इस साल मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष में कंपनी ने 688.60 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी को 43.39 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की कुल आय 2,840.57 करोड़ रुपए थी। जबकि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में यह 2,882.80 करोड़ रुपए थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन