लाइव न्यूज़ :

खटाई में पड़ी बंद पड़ी एमएमसी को पटरी पर लाने की योजना, जानें मामला

By भाषा | Updated: November 14, 2022 16:09 IST

अधिकारियों ने कहा कि कोल इंडिया और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ समूह में शामिल बीईएमएल ने पुनरुद्धार योजना से हटने का इच्छा जतायी है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीईएमएल की संयुक्त उद्यम में 48 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि कोल इंडिया और डीवीसी की 26-26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।मामले से जुड़े अधिकारी ने कहा, "बीईएमएल ने कोल इंडिया और डीवीसी के समक्ष हिस्सेदारी वापस करने की इच्छा जतायी है।" ऐसी संभावना है कि केंद्र सरकार जल्दी ही बीईएमएल में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिये रुचि पत्र आमंत्रित करेगी।

कोलकाता: बंद पड़ी कंपनी माइनिंग एंड अलॉयड कॉरपोरेशन लि. (एमएएमसी) को सार्वजनिक क्षेत्र की तीन इकाइयों के समूह द्वारा पटरी पर लाने की योजना ऐसा लगता है कि खटाई में पड़ गयी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह संकेत दिया। अधिकारियों ने कहा कि कोल इंडिया और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ समूह में शामिल बीईएमएल ने पुनरुद्धार योजना से हटने का इच्छा जतायी है। 

कंपनियों के समूह के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "बीईएमएल ने समूह से हटने की इच्छा जतायी है। इसका कारण सरकार का सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में रणनीतिक विनिवेश का प्रस्ताव है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई औपचारिक निर्णय नहीं हुआ है।" उल्लेखनीय है कि समूह ने 2010 में अदालत के निर्देश पर हुई नीलामी में कर्ज में डूबी कंपनी को 100 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था। 

बीईएमएल की संयुक्त उद्यम में 48 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि कोल इंडिया और डीवीसी की 26-26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मामले से जुड़े अधिकारी ने कहा, "बीईएमएल ने कोल इंडिया और डीवीसी के समक्ष हिस्सेदारी वापस करने की इच्छा जतायी है।" 

कंपनी ने अपने निवेशकों को दी सूचना में कहा, "चूंकि भारत सरकार ने बीईएमएल में रणनीतिक विनिवेश की योजना बनायी है और यह काफी आगे बढ़ गया है। इसको देखते हुए बीईएमएल ने कोल इंडिया और डीवीसी से अदालत की नीलामी में खरीदे गये उसके शेयर लेने और संपत्ति का मूल्य का निपटान करने का आग्रह किया है।" 

इस बारे में बीईएमएल को भेजे गये ई-मेल का अबतक कोई जवाब नहीं आया है। ऐसी संभावना है कि केंद्र सरकार जल्दी ही बीईएमएल में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिये रुचि पत्र आमंत्रित करेगी। केंद्र की कंपनी में 54 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

टॅग्स :MNCCoal India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

कारोबारत्योहारों पर तोहफा?, अनुषंगी कंपनियों के 2.1 लाख और एससीसीएल के 38000 गैर-कार्यकारी संवर्ग के कर्मचारियों को 1.03 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा

कारोबारकोल इंडियाः 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये,  17 सितंबर से लागू, खदान दुर्घटना को लेकर कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने की घोषणा, संविदा कर्मचारियों को 40 लाख रुपये बीमा

भारतAssam: कोयला खदान में फंसे 9 मजदूर, रेस्क्यू में एक की लाश बरामद; अन्य की तलाश जारी

कारोबारCoal India Workers Union: केंद्र सरकार को राहत!, कोल इंडिया के श्रमिक संघों ने हड़ताल पर जाने का फैसला टाला, जानें क्या है मांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!