लाइव न्यूज़ :

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख से सेंसेक्स 113 अंक मजबूत

By भाषा | Updated: December 16, 2021 16:27 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 113 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस में तेजी के साथ बाजार में में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 113.11 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,901.14 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंक यानी 0.16 प्रतिशत चढ़कर 17,248.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ सर्वाधिक लाभ में बजाज फाइनेंस रही। इसके अलावा, इन्फोसिस, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ, मारुति, बजाज ऑटो और सन फार्मा में गिरावट रही।

आनंद राठी कंपनी के इक्विटी शोध प्रमुख (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ घरेलू बाजार तेजी के साथ खुला। वैश्विक निवेशक पहले से ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के निर्णय की अपेक्षा कर रहे थे।’’

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को कहा कि वह तेजी से बांड खरीद कार्यक्रम को समेटेगा और 2022 में नीतिगत दर में तीन वृद्धि तथा उसके अगले दो साल में दो-दो बढ़ोतरी की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दोपहर कारोबार में बाजार में तेजी बनी रही। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। इससे तेजी पर अंकुश लगा।’’

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया कॉस्पी लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत मजबूत होकर 74.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?