लाइव न्यूज़ :

फरवरी में देश में 18 प्रतिशत बढ़ी यात्री वाहनों की बिक्री: सिआम

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च भारत में यात्री वाहनों की बिक्री साल भर पहले की तुलना में इस साल फरवरी में 17.92 प्रतिशत बढ़कर 2,81,380 इकाई हो गयी। वाहन उद्योग के संगठन सिआम ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

पिछले साल फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री 2,38,622 इकाई रही थी।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सिआम) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2020 की 12,94,787 इकाइयों की तुलना में डीलरों की दोपहिया वाहन बिक्री भी 10.2 प्रतिशत बढ़कर 14,26,865 इकाई हो गयी।

फरवरी माह में मोटरसाइकिल की बिक्री 11.47 प्रतिशत बढ़कर 9,10,323 इकाई हो गयी, जो फरवरी 2020 में 8,16,679 इकाई थी। इसी तरह स्कूटरों की बिक्री साल भर पहले की 4,22,168 इकाइयों की तुलना में 10.9 प्रतिशत बढ़कर 4,64,744 इकाइयों पर पहुंच गयी।

हालांकि, इस दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले साल फरवरी की 41,300 इकाइयों की तुलना में 33.82 प्रतिशत घटकर 27,331 इकाई रह गयी।

बिक्री के आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए सिआम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि अप्रैल-फरवरी की अवधि के लिये यात्री वाहनों की कुल बिक्री अभी भी 2015-16 के स्तर से नीचे है। दोपहिया वाहनों के लिये यह 2014-15 के स्तर से नीचे है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्टील की बढ़ती कीमत, अर्धचालक की अनुपलब्धता और उच्च कंटेनर शुल्क सहित आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियां, उद्योग के सुचारू कामकाज में बाधाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें