लाइव न्यूज़ :

रूपा का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 27 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:54 IST

Open in App

कोलकाता, 11 अगस्त कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रूपा एंड कंपनी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत बढ़कर 27.2 करोड़ रुपये रहा।

कोलकाता की इस कंपनी ने कहा कि उसने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 20.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की आय चार प्रतिशत बढ़कर 218 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में यह 209.5 करोड़ रुपये थी।

रूपा एंड कंपनी के सीईओ दिनेश के लोढ़ा ने कहा, ‘‘कोविड महामारी की दूसरी लहर से कारोबार पर पड़े असर के बावजूद वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही की शुरूआत अच्छी। बेहतर परिचालन क्षमता और लागत में कमी की रणनीति के कारण कंपनी का शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत बढ़ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स