लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक युद्धपोत विकसित करने के लिए भारतीय नौसेना के साथ साझेदारी को इच्छुक रोल्स-रॉयस

By भाषा | Updated: October 20, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की कंपनी रोल्स रॉयस ने बुधवार को कहा कि वह भारतीय नौसेना के 'फ्लीट ऑफ द फ्यूचर' के लिए इलेक्ट्रिक युद्धपोतों के विकास के लिए उसके साथ साझेदारी करने को इच्छुक है।

रोल्स रॉयस ने एक बयान में कहा कि कंपनी भारतीय नौसेना के ग्राहकों को ब्रिटेन के आगामी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप टूर के तहत भारत की नौसेना आधुनिकीकरण आवश्यकताओं के लिए अनुकूलित बिजली और प्रणोदन समाधान के डिजाइन, निर्माण और वितरित करने की अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

रोल्स-रॉयस के अध्यक्ष (भारत और दक्षिण एशिया), किशोर जयरामन ने कहा कि कैरियर स्ट्राइक ग्रुप टूर कंपनी के लिए नौसेना बिजली और प्रणोदन में दशकों के नवाचार के परिणामों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि भारत ने अपने भविष्य के बेड़े की कल्पना की है, देश के रक्षा आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करने की हमारी प्रतिबद्धता हमेशा की तरह दृढ़ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन