लाइव न्यूज़ :

रेनो ने बीते साल 120 बिक्री और सेवा केंद्र जोड़े

By भाषा | Updated: January 21, 2021 14:49 IST

Open in App

मुंबई, 21 जनवरी फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो इंडिया ने बीते साल देशभर में 120 नए बिक्री और सेवा केंद्र (टचपॉइंट) जोड़े हैं। इस तरह कंपनी के बिक्री ओर सेवा केंद्रों की संख्या 975 पर पहुंच गई है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रेनो इंडिया ने बयान में कहा कि 120 केंद्रों को जोड़ने का मकसद देशभर में कंपनी की पहुंच बढ़ाना है। कंपनी ने कहा कि वह जल्द बी खंड की एसयूवी काइगर पेश करने जा रही है, जो पासा पलटने वाली होगी। कंपनी ने कहा कि वह अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी।

बयान में कहा गया है कि कंपनी 28 जनवरी को भारत में इस वाहन का वैश्विक प्रीमियर कर रही है। कंपनी ने काइगर का पिछले साल अनावरण किया था।

कंपनी ने कहा कि दिसंबर में ही उसने 40 बिक्री और सेवा टचपॉइंट जोड़े हैं। कंपनी की नई डीलरशिप सुविधाएं आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली-एनसीआर में खोली गई हैं।

इस विस्तार के साथ देशभर में रेनो इंडिया के 500 बिक्री केंद्र और 475 सेवा टचपॉइंट हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव