लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने सरकार से दिल्ली दुग्ध योजना के कामकाज में सुधार लाने को कहा

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च संसद की एक समिति ने बुधवार को दिल्ली दुग्ध योजना (डीएमएस) के खराब प्रदर्शन को लेकर सरकार की खिंचाई की और सुधार के लिये तकाल कदम उठाने को कहा। डीएमएस का राजस्व पिछले दो वित्त वर्षों में घटा है।

कृषि पर संसद की स्थायी समिति ने मत्स्यन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के 2020-21 की अनुदान मांगों पर संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘‘वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 में राजस्व में भारी कमी के साथ डीएमएस का प्रदर्शन खराब रहा है।’’

समिति के अनुसार डीएमएस से राजस्व प्राप्ति 2019-20 में 354.76 करोड़ रुपये थी जो 2020-21 में घटकर 253.46 करोड़ रुपये पर आ गयी।

रिपोर्ट में डीएमएस संयंत्र के कामकाज को लेकर खराब स्थिति पर असंतोष जताते हुए समिति ने सिफारिश की है कि मंत्रालय स्थिति में सुधार के लिये तत्काल कदम उठाये और भविष्य में इस प्रकार की स्थिति से बचने के लिये उपयुक्त उपाय करे।

डीएमएस का गठन 1959 में हुआ था। इसका मुख्य मकसद दिल्ली के नागरिकों को वाजिब मूल्य पर दूध के साथ दूध उत्पादकों को लाभकारी दाम उपलब्ध कराना था। इसके कर्मचारियों की संख्या 800 है।

डीएमएस पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार से कच्चा/ताजा दूध खरीदती रही है। दूध प्रसंस्करण और आपूर्ति के अलावा डीएमएस दही, घी, मक्खन, पनीर, बटर दूध और ‘फ्लेवर्ड’ दूध बनाती है।

डीएमएस की दूध उत्पादन और पैकेजिंग क्षमता 5 लाख लीटर प्रतिदिन है। इसके नेटवर्क में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 1,298 दुकानें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?