लाइव न्यूज़ :

Noida News: एक अप्रैल से 29 दिसंबर तक 1308.59 करोड़ रुपये की शराब गटके, नौ माह के अंदर जमकर जाम छलकाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2023 14:20 IST

Noida News: आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एक अप्रैल से 29 दिसंबर तक यहां के लोग 1,308.59 करोड़ रुपये की शराब गटक गए जबकि पिछले साल इतने दिनों में यह आंकड़ा 1,125.12 करोड़ रुपये का था।

Open in App
ठळक मुद्देशराब की बिक्री में करीब 16.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नव वर्ष के मौके पर भी यहां पर शराब की बिक्री जबरदस्त होगी।करीब 12 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होने की संभावना है।

Noida News: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर गौतमबुद्ध नगर के लोगों ने नौ माह के अंदर जमकर जाम छलकाया। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एक अप्रैल से 29 दिसंबर तक यहां के लोग 1,308.59 करोड़ रुपये की शराब गटक गए जबकि पिछले साल इतने दिनों में यह आंकड़ा 1,125.12 करोड़ रुपये का था।

इस साल शराब की बिक्री में करीब 16.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आबकारी विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि नव वर्ष के मौके पर भी यहां पर शराब की बिक्री जबरदस्त होगी। अधिकारियों के अनुसार, नव वर्ष के अवसर पर करीब 12 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होने की संभावना है।

पिछली बार नव वर्ष के स्वागत में यहां के लोगों ने नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब पी थी। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में शराब की 439 दुकान हैं जिनमें देसी मदिरा, अंग्रेजी मदिरा और बीयर की दुकान शामिल है।

उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस वर्ष सैकड़ों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये की तस्करी की हजारों लीटर शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 33 से ज्यादा लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारNoida Traffic Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती