लाइव न्यूज़ :

मोदी उद्योग संगठन भारतीय अंतरिक्ष संघ का शुभारंभ करेंगे

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को डिजिटल रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में अंतरिक्ष और उपग्रह कंपनियों के संगठन भारतीय अंतरिक्ष संघ का शुभारंभ करेंगे।

भारतीय अंतरिक्ष संघ (इस्पा) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस्पा ने बताया कि वह अंतरिक्ष और उपग्रह प्रौद्योगिकी में उन्नत क्षमताओं वाली घरेलू और वैश्विक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।

इसके संस्थापक सदस्यों में भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, नेल्को (टाटा समूह), वनवेब, मैपमायइंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज और अनंत टेक्नालॉजी लिमिटेड शामिल हैं।

अन्य प्रमुख सदस्यों में गोदरेज, ह्यूजेस इंडिया, अजिस्टा-बीएसटी एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, बीईएल, सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स और मैक्सर इंडिया शामिल हैं।

इस्पा के महानिदेशक ए के भट्ट ने एक बयान में कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री के शुभारंभ समारोह में शामिल होने और भारत के अंतरिक्ष उद्योग के विकास और हमारे देश को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने के लिए उनके दृष्टिकोण पर आगे बढ़कर हम वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहे हैं।’’

एलएंडटी-नेक्स्ट के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (रक्षा) जयंत पाटिल को इस्पा का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि भारती एयरटेल के मुख्य नियामक अधिकारी राहुल वत्स उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स