लाइव न्यूज़ :

मैट्रिक्स यदि अपराध नहीं किया है, तो उसका आयातित सामान जब्त नहीं करेंगे: अदालत में पुलिस

By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई पुलिस ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि मैट्रिक्स सेलुलर ऑक्सीजन ने यदि कंसन्ट्रेटर या कोविड-19 से जुड़ी चीजें गैरकानूनी रूप से उंचे दाम पर या खराब सामान बेचने जैसा अपराध नहीं किया है तो वह उसके द्वारा आयातित सामान जब्त नहीं करेगी।

पुलिस ने अदालत से कहा कि मैट्रिक्स दिल्ली हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की मंजूरी के इंतजार में अटके अपने माल को छुड़ा सकती है, और जांच के लिए उनके कुछ नमूने भेज सकती है और उन्हें बाजार में बेच सकती है। पर उसके आयातित सामान यदि खराब पाए गए या यह पाया गया कि कंपनी इन सामानों को गलत नाम से या कानूनी रूप से अस्वीकार्य ऊंचे दाम पर बेच रही है तो वह उसके सामान जब्त कर लेगी।

कंपनी ने उच्च न्यायालय से कहा कि उसे दिल्ली पुलिस की शर्तें मंजूर हैं क्योंकि वह चाहती है कि उसके सामानों को सीमा शुल्क विभाग की मंजूरी मिले ताकि उसे और विलम्ब शुल्क न देना पड़े।

न्यायमूर्ति आशा मेनन ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कंपनी की याचिका का निपटान कर दिया।

कंपनी ने अपनी याचिका में अदालत से दिल्ली पुलिस को उसके ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर या कोविड-19 के इलाज के लिए आयात किए जाने वाले या आयात किए जा चुके दूसरे संबंधित उत्पादों की जब्ती जैसी कोई अन्य दबाव की करने से रोकने की मांग की थी।

मैट्रिक्स ने अपनी याचिका में दावा किया उसका आयात वैध है और उसकी खेप का एक हिस्सा दिल्ली में व्यवसायी नवनीत कालरा के एक रेस्त्रां में रखा हुआ था क्योंकि वह एक "संग्रह केंद्र" था जहां से लोग कंपनी के कार्यालय के बाहर भीड़ लगाए बिना कंसन्ट्रेटर खरीद सकते थे।

उसने कहा था कि पुलिस ने काला बाजारी के बेबुनियाद आरोप के आधार पर वहां संग्रह केंद्र में रखे सभी कंसन्ट्रेटर जब्त कर लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स