लाइव न्यूज़ :

एलआईसी ने सोशल मीडिया पर अपने ‘लोगो’ के दुरुपयोग पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: December 16, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह गड़बड़ी करने वाले उन संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी, जो ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर उसके ‘लोगो’ का अनधिकृत इस्तेमाल कर रहे हैं।

एलआईसी ने अपने चेतावनी नोटिस में जनता से ऐसी संस्थाओं की पेशकश का शिकार नहीं होने को कहा है, जो ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंच पर उसके ‘लोगो’ का दुरुपयोग कर रही हैं।

नोटिस में कहा गया, ‘‘हमारे संज्ञान में यह भी आया है कि कुछ बेईमान सेवा प्रदाताओं और एजेंटों ने वेबसाइट और ऐप बनाए हैं, जिसके द्वारा वे हमारे ट्रेडमार्क / सेवा चिह्नों का उपयोग करके ग्राहकों को ‘बीमा और बीमा सलाहकार सेवाएं’ जैसी विभिन्न सेवाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।’’

इसमें आगे कहा गया कि डोमेन नाम भ्रामक रूप से एलआईसी के डोमेन नाम के समान हैं और ऐसा भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई है कि वे किसी तरह एलआईसी से जुड़े हुए हैं या उसके द्वारा अधिकृत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स