लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: पेटेंट में छूट पर विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र मांगा डब्ल्यूटीओ के प्रमुख ने

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की प्रमुख नगोजी ओकोंजो-इवेला ने कोविड-19 की रोकथाम और इलाज के लिए पेटेंट संबंधी संगठन के समझौते के कुछ प्रावधानों में ढ़ील की मांग उठाने वाले देशों से संशाधित प्रस्ताव जल्द पेश करने को कहा है।

उन्होंने प्रारंभिक प्रस्ताव रखने वाले देशों से "जितनी जल्दी संभव हो उतनी जल्दी" संशोधित प्रस्ताव सौंपने को कहा है ताकि लिखित-प्रस्तावों पर आधारित बातचीत शुरू की जा सके।

संगठन की महा-निदेशिका ने इस मुद्दे पर अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन टाई के सकारात्मक बयान का स्वागत किया है।नगोजो ने कहा कि वह कोविड-19 महामारी से लड़ने में मदद के लिए ट्रिप्स समझौते में कुछ अस्थायी छूट के प्रस्तावकों के साथ जुड़ने की कैथरीन की तत्परता का "भरपूर" स्वागत करती हैं।

गौरतलब है कि अक्तूबर 2020 में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने कोविड की रोकथाम या इलाज से जुड़ी दवाओं और वैक्सीन आदि के व्यापार पर डब्ल्यूटी के ट्रिप्स संबंधी कुछ प्रावधानों में ढ़ील दिए जाने की अपील की थी। दोनों देशों ने इस बाबत विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्यों के विचार हेतु एक प्रस्ताव सौंपा था।

समझौते के नियमों में प्रस्तावित छूट का उद्देश्य विकासशील देशों के लिए टीके एवं दवाओं की शीघ्र और आसान आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापार संबंधित पहलू पर डब्यूटीओ का समझौता (ट्रिप्स) जनवरी 1995 में लागू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?