लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सऐप के जरिए उपयोगकर्ताओं को टीका उपलब्धता की जानकारी दे रही जियो

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने व्हाट्सऐप चैटबॉट के जरिए कोविड-19 टीके की उपलब्धता की जानकारी और दूसरी ग्राहक सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है।

नयी सेवा से लोगों को सेशन रीफ्रेश करने के लिए वन-टाइम पासवर्ड के झंझट के बिना टीके की उपलब्धता की जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है।

कंपनी के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, "जियो उपयोगकर्ता अब व्हाट्सऐप के जरिए जियो चैटबॉट पर रीचार्ज, भुगतान कर सकते हैं, सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं एवं शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह कोविड-19 टीके की उपलब्धता की जानकारी भी प्रदान कर रहा है।"

यह सेवा 7000770007 नंबर पर केवल "हाई" टाइप कर हासिल की जा सकती है।

जियो उपयोगकर्ता चैटबॉट पर मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी सेवा और जियो सिम, जियोफाइबर, जियोमार्ट एवं इंटरनेशनल रोमिंग के लिए मदद हासिल कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन