लाइव न्यूज़ :

आईटी क्षेत्र 5,000 करोड़ से ज्यादा के राजस्व वाली 500-600 कंपनियों का लक्ष्य रखे: चंद्रशेखर

By भाषा | Updated: August 12, 2021 15:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग को अगले तीन से पांच वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक राजस्व वाली 500-600 कंपनियों के निर्माण का लक्ष्य रखना चाहिए, जिनकी संख्या इस समय 25 से 30 है।

उन्होंने साथ ही क्षेत्र से कोविड महामारी के बाद की दुनिया में वैश्विक अवसरों का दोहन करने के लिए विश्वास एवं प्रतिस्पर्धा के अपने सिद्ध गुणों का लाभ उठाने की अपील की।

इलेक्ट्रॉनिक और आईटी राज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय तकनीकी क्षेत्र के लिए, वर्तमान क्षण एक अभूतपूर्व अवसर का प्रतिनिधित्व करता है।

उन्होंने कहा, "वर्तमान में, ऐसी लगभग 25 भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियां हैं जिनका राजस्व 5,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक है। और मुझे लगता है कि तीन से पांच वर्षों में ... मैं गंभीरता के साथ कह रहा हूं, हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम 5,000 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के राजस्व वाली कंपनियों की संख्या, एक व्यवहारिक महत्वाकांक्षा के साथ आज के 25-30 से अगले तीन से पांच वर्षों में लगभग 500-600 तक ले जाएं।"

चंद्रशेखर ने उद्योग संगठन सीआईआई की वार्षिक बैठक में अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में बड़े पैमाने पर डिजिटलीकरण की पहल और कोविड के बाद के विश्व परिदृश्य ने एक ऐसा अवसर पेश किया है जो इतिहास में कभी नहीं था।

उन्होंने कहा, "हमने किसी देश के सामने आने वाले सबसे खराब समय यानी कोविड महामारी के दौरान प्रौद्योगिकी की ताकत को देखा है। मुझे लगता है कि पिछले सात वर्षों के प्रयास और कोविड के बाद की दुनिया, हमारे लिए सबसे बड़ा अवसर पेश करती है, वैसा अवसर जो इतिहास में कभी नहीं मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स