लाइव न्यूज़ :

इंफोसिस ने अमेरिका में स्थानीय लोगों की भर्ती बढ़ाकर वीजा पर निर्भरता को कम किया

By भाषा | Updated: November 15, 2020 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इंफोसिस अमेरिका जैसे बाजारों में वहीं के लोगों को काम पर रखने पर ध्यान दे रही है। इससे कंपनी 63 प्रतिशत कर्मचारियों के मामले में वीजा की आवश्यकता से छुटकारा पा चुकी है।

यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे बाजारों में भी कंपनी को आधे से अधिक कर्मचारियों के लिए वीजा लेन की जरूरत नहीं पड़ती है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

इंफोसिस अमेरिका को अपने सबसे बड़े बाजारों में से एक मानती है। अमेरिका में नयी सरकार का वीजा के मामले पर क्या रुख होगा, इसके बारे में उस अधिकारी ने अभी से कोई टिप्प्णी करने को जल्दीबाजी बताया। हालांकि कंपनी ने कहा कि उसे स्थानीय लोगों की भर्ती से फायदा मिलने की उम्मीद है।

इंफोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीण राव ने विश्लेषकों की हाल ही में हुई एक बैठक में कहा, ‘‘हम प्रतिभाओं को लाने-ले जाने में चुनौती देख रहे हैं। अमेरिका में नये प्रस्तावित आव्रजन नियमों से मजदूरी की लागत, वीजा देने, वीजा की वैधता अवधि और अनुपालन की समग्र लागत पर प्रभाव पड़ सकता है। हमने तीन साल पहले स्थानीयकरण कार्यक्रम शुरू किया था। अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में इस कार्यक्रम की मदद से नये प्रस्तावित आव्रजन नियमों के प्रतिकूल प्रभाव को कुछ हद तक दूर करने में हमें मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ में इंफोसिस के पास आठ नवोन्मेष केंद्र, नौ वैश्विक डिजिटल स्टूडियो (मेलबर्न में एक 5जी स्टूडियो समेत) और सात वैश्विक साइबर सुरक्षा केंद्र हैं।

राव ने कहा, ‘‘हम वीजा पर निर्भरता अमेरिका में करीब 63 प्रतिशत और ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड में 50 प्रतिशत से अधिक कम कर चुके हैं। हम पिछले तीन साल के दौरान अमेरिका में स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करने पर ध्यान केंद्रित रहे हैं।’’

इंफोसिस ने सितंबर में कहा था कि उसकी अगले दो साल में अमेरिका में 12 हजार स्थानीय लोगों को रोजगार देने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?